फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Women stole money from person's bag in bank

महिलाओं ने बैंक में व्यक्ति के बैग से चुराये रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Women stole money from person's bag in bank
बैंक खाते की कॉपी में मशीन पर एंट्री करवा रहे व्यक्ति के बैग से दो महिलाएं 28 हजार रुपये चोरी कर फुर्र हो गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर स्थित चौकी नंबर 5 पुलिस को दी शिकायत में दलसिंह ने बताया कि वह उत्तम नगर जलबेहडा रोड अंबाला का निवासी है। दो दिसंबर को वह अपने खाते से रुपये निकलवाने बैंक आया था। इसके बाद उसने अपने खाते से 28 हजार रुपये निकलवाकर अपने बैग मे रख लिए। वह बैंक की खाते की कॉपी में एंट्री करवाने के लिए मशीन के सामने खड़ा था। उसके साथ दो महिलाएं भी खड़ी थीं। बैंक खाते की कॉपी में एंट्री कराने के बाद जब उसने अपने बैग चैक किया तो बैग में एक कट था और उसमें रखे 28 हजार रुपये गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed