फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   women cheated more than Millions rupee

सौ से ज्यादा महिलाओं से लाखों ठगे

Sat, 03 May 2014 12:59 AM IST
अमर उजाला,अंबाला
अमर उजाला,अंबाला Updated Sat, 03 May 2014 12:59 AM IST
विज्ञापन
women cheated more than Millions rupee
नग्गल/अंबाला सिटी। शहर के रूपोमाजरा इलाके में आंगनबाड़ी वर्कर महिलाओं के साथ बीमा के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। इन महिलाओं का बीमा तो कर लिया गया और पिछले काफी समय से इन महिलाओं से किश्तें भी वसूली जाती रही, मगर अब अचानक मालूम चला है कि जिस कंपनी ने ये बीमे किए थे, वो तो वजूद में ही नहीं है।
विज्ञापन

इस कंपनी का कार्यालय डेराबस्सी में बताया जा रहा है। लेकिन इस बात को खुलासा होने के बाद शुक्रवार को आंगनबाड़ी वर्करों और अन्य महिलाओं ने हंगामा कर दिया। इतना ही नहीं महिलाओं ने गांव के आंगनबाड़ी में ही ताला जड़ दिया। महिलाओं ने इस मामले की शिकायत डीसी अंबाला से करने का मन बना लिया है, जिसमें बीमा करने वाली महिला के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन


गांव में हुई पंचायत, भड़की पीड़ित महिलाएं
मामले की गंभीरता को देखते हुए बीते दिन गांव में पंचायत बुलाई गई। इसमें पीड़ित महिलाओं ने बताया कि गांव की ही एक महिला ने कई माह पहले यह कहा था कि उसके संपर्क में एक बीमा कंपनी है, जिसके पास महिलाओं के बीमा को लेकर कई स्कीम है। उसके बाद उस महिला ने गांव में ही सौ से ज्यादा महिलाओं के बीमा कर लिए और हर माह बीमे के किश्त जाने लगी। एक पॉलिसी के नाम पर कागज का टुकड़ा तो महिलाओं को पकड़ा दिया गया, मगर किश्त की रसीद नहीं मिलने लगी। कई महीनों तक यही सिलसिला जारी रहा। लेकिन उस वक्त बीमा करवाने वाली महिलाओं को शक हुआ, जब बीमा करवाने वाली दो महिलाओं की मौत हो गई और उन्हें बीमे का कोई क्लेम ही नहीं मिला। उसके बाद पीड़ित महिलाएं बीमा करने वाली महिला पर दबाव बनाने लगीं। जिस पर पीड़ित महिलाओं को आश्वस्त किया गया जल्द ही कंपनी उनकी पॉलिसी को उनके बच्चों के नाम पर ट्रांसफर कर देगी। लेकिन पीड़ित महिलाएं अड़ गई और पंचायत बुला ली। पंचायत में भी बीमा करने वाली महिला को स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया है, लेकिन पीड़ित महिलाओं  जसविंद्र कौर, रमनीत कौर, उर्मिला देवी, कर्मजीत कौर, दयालो देवी, जरनैल सिंह, शीला, प्रीतो, सरोज बाला, रानी, गीता, निर्मला, किरणा, बलबीर कौर इत्यादि का कहना है कि इसकी शिकायत डीसी अंबाला को की जाएगी। सभी महिलाओं ने शुक्रवार को इसी विरोध में हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘मुझे नहीं मालूम कहां गई कंपनी?’
उधर, गांव में ही महिलाओं का बीमा करने वाली महिला का कहना है कि उसे सचमुच नहीं मालूम कि कंपनी कहां गायब हो गई। उसके अनुसार उस कंपनी ने कई इलाकों के गांवों में इसी तरह महिलाओं के साथ ठगी की है, ये बातें अब सामने आ रही है। उसके अनुसार उसे भी कंपनी ने ही फंसाया है, उसका इरादा कभी अपने गांव की महिलाओं को ठगने का नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed