{"_id":"681129cfebf4d80df50fd941","slug":"woman-gave-birth-to-a-baby-girl-in-punjab-roadways-bus-ambala-news-c-36-1-amb1002-141838-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पंजाब रोडवेज बस में महिला ने दिया बच्ची को जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पंजाब रोडवेज बस में महिला ने दिया बच्ची को जन्म
विज्ञापन
कालका चौक के पास एंबुलेंस को रवाना करते लोग। वीडियो ग्रैब
अंबाला सिटी। कालका चौक के निकट एक महिला ने दोपहर पंजाब रोडवेज की बस में बच्ची को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि महिला अंबाला कैंट से पंजाब रोडवेज की बस में बैठी थी। यह बस हरिद्वार से पटियाला की ओर जा रही थी। जैसे ही बस कालका चौक के समीप पहुंची तो महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। जिसके बाद पंजाब रोडवेज बस चालक ने सुझबुझ दिखाते हुए बस को एक प्राइवेट अस्पताल के वहां रोका ओर महिला के बारे में जानकारी दी। इसी बीच अंबाला शहर नागरिक अस्पताल में एम्बुलेंस पर तैनात चालक राकेश कुमार अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे तो उन्होंने इस पूरे मामले को समझा।राकेश कुमार ने तुरंत फोन करके इसकी सूचना नागरिक अस्पताल में दी ओर सरकारी एम्बुलेंस को मौके पर बुलाया। नागरिक अस्पताल से ईएमटी राजकुमार ने बस में अन्य महिलाओं की मदद से महिला की डिलीवरी करवाई। जिसके बाद महिला को नागरिक अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में जच्चा व बच्चा दोनों सुरक्षित है।
दुख की घड़ी में महिला यात्रियों ने अपने पल्लू उतार कर बनाया पर्दा
पंजाब रोडवेज की बस में सवार महिला व पुरुष यात्रियों ने कंधे से कंधा मिलाकर मदद की। एक तरफ जहां महिलाओं ने आनन-फानन में अपने पल्लू उतारकर पर्दा किया वहीं पुरुष यात्री भी बस से नीचे उतारकर हर संभव मदद करते रहे। आखिर ने ईएमटी ने जन्मे बच्चे को नाल से अलग किया व जच्चा-बच्चा को अस्पताल पहुंचाया।