{"_id":"5ddd50598ebc3e54e8092b80","slug":"woman-dies-due-to-eating-sweets-after-childbirth","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची होने की खुशी में मां ने केक काटा, मिठाई भी खाई, भोजन नली में फंसने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची होने की खुशी में मां ने केक काटा, मिठाई भी खाई, भोजन नली में फंसने से मौत
Wed, 27 Nov 2019 01:13 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला सिटी (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला सिटी (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 27 Nov 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
एक नवजात बच्ची को जन्म देने के करीब तीन घंटे बाद ही मां की मौत हो गई। बच्ची पैदा होने की खुशी में मां ने न केवल केक काटा बल्कि मिठाइयां तक खा ली। जो कि फूड पाइप में जम गई और उसकी मौत का करण बनी। दरअसल अंबाला जिले के गांव खासपुर के गुरजंट की शादी 22 वर्षीय आरती के साथ गत वर्ष दिसंबर माह में हुई थी।
विज्ञापन
आरती ने मंगलवार 10 बजकर 52 मिनट पर अंबाला शहर जिला नागरिक अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। नार्मल डिलीवरी के चलते पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। क्योंकि दंपती का यह है पहला बच्चा था। सभी रिश्तेदार बधाई देने आए।
विज्ञापन
बच्ची की नार्मल डिलीवरी के चलते मां आरती ने केक मंगवाया और केक कटाकर खुद भी खाया और दूसरों को भी खिलाया। यही नहीं मिठाई भी बांटी गई। यह खाते ही उसे उल्टियां शुरू हो गईं। डॉक्टरों की टीम ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया लेकिन 1 बजकर 45 मिनट पर आरती ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
डॉक्टर ने सिर्फ चाय पीने की दी थी अनुमति
बच्ची की डिलीवरी के बाद महिला डॉक्टर ने सिर्फ चाय और बिस्किट खिलाने की अनुमति दी थी। लेकिन आरती ने मिठाई और केक भी खा लिया। यह उसकी फूड पाइप में फंस गया। इसी कारण उसकी मौत हो गई और परिवार की खुशियां मातम में तब्दील हो गई।