{"_id":"65dcf7c30621dc8c3c0e8146","slug":"woman-attacked-by-bull-dies-in-chandigarh-ambala-news-c-36-1-sknl1017-118970-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सांड़ ने महिला को पटका, चंडीगढ़ में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सांड़ ने महिला को पटका, चंडीगढ़ में मौत
विज्ञापन
विकासपुरी में बेसहारा सांड के हमले को लेकर रोष जताते हुए स्थानीय लोग : संवाद
अंबाला। छावनी के सरसेहड़ी गांव के निकट विकासपुरी में रविवार दोपहर के समय एक बेसहारा सांड के हमले में 83 वर्षीय रिटायर्ड सूबेदार की पत्नी प्रेमलता की मौत हो गई। प्रेमलता घर के बाहर ही कुर्सी लगाकर बैठी थी कि अचानक एक बेसहारा सांड़ आ गया। देखते ही देखते सांड़ ने बुजुर्ग को उठाकर पटक दिया।
सिर में सींग घुसने के कारण बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों का कहना है कि छावनी नागरिक अस्पताल से डॉक्टर ने पहले तो उपचार के बाद घर भेज दिया था, लेकिन तबीयत बिगड़ती तो वह दोपहर बाद दोबारा अस्पताल लेकर गए। जहां से उन्हें सीटी स्कैन के लिए सिटी नागरिक अस्पताल भेज दिया। वहां से रात के समय चंडीगढ़ जीएमसीएच अस्पताल रेफर कर दिया, जहां पर सोमवार को सुबह 6 बजे बुजुर्ग महिला को मृत घोषित कर दिया। मूलरूप से हिमाचल से होने के कारण परिजन शव को सीधा हिमाचल ले गए। मृतक प्रेमलता के पोते रजनीश के उपचार के दौरान नागरिक अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि हिमाचल से लौटने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
लोगों ने एकजुट होकर जताया रोष
विकासपुरी के स्थानीय लोगों ने भी इस घटना को लेकर रोष जताया। उनका कहना था कि बेसहारा सांड पहले भी कई लोगों पर हमला कर चुका है। उनके इलाके में दिन प्रतिदिन बेसहारा पशुओं की संख्या बढ़ती जा रही है बावजूद कोई उन्हें पकड़ने के लिए तैयार नहीं है। कई बार नगर परिषद में भी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन पशुओं को पकड़ने का टेंडर न होने की बात बोलकर टाल दिया जाता है। बावजूद कोई सुनवाई करने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
अभी तक नहीं हो पाया गोवंश पकड़ने का टेंडर
छावनी में बेसहारा गोवंश की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बावजूद अभी तक नगर परिषद की ओर से इन्हें पकड़ने के लिए टेंडर ही नहीं निकाला गया। स्थिति यह बन गई है कि यह बेसहारा गोवंश हादसों का सबब बन रहे हैं। गली-मोहल्लों के अलावा हाईवे पर भी इनका जमावड़ा लगा रहता है। बेसहारा गोवंश को पकड़ने का अभी टेंडर नहीं हुआ है। बुजुर्ग की मौत का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। कोई बेसहारा सांड़ हमला कर रहा है तो उसे पकड़ा जाएगा।
विनोद बैनिवाल, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर परिषद।