फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   wine factory seized

शराब निर्माण की अवैध फैक्टरी का भंडाफोड़, 1125 किलो दारू बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
wine factory seized
अंबाला के गांव दुराना में शराब बनाने की अवैध फैक्टरी पकड़ी गई है। सीआईए व एंटी थेफ्ट सैल की टीम ने छापामारी करते हुए फैक्टरी से भारी मात्रा में शराब निर्माण का कच्चा सामान जब्त किया है। इतना ही नहीं 200-200 लीटर के स्प्रिट की बदबू जैसे केमिकल से भरे 6 ड्रम भी बरामद किए गए। इसका प्रयोग शराब के निर्माण में किया जाता था। करीब 125 किलो क्षमता वाली 9 बड़ी बाल्टियों में तैयार शराब भी मिली।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को भी धर दबोचा। आरोपियों की पहचान दुराना के राकेश कुमार, उप्र के आंबेडकर नगर के प्रह्लाद सिंह और कुुरुक्षेत्र के शाहाबाद गांव डीग वासी कुलदीप सिंह के तौर पर हुई। इस दौरान टीम में सीआईए-वन प्रभारी संदीप कुमार व एंटी व्हीकल थेफ्ट सैल के इंचार्ज एसआई गुरदर्शन सिंह भी शामिल रहे। बता दें कि इसी तरह साहा में भी 2017 में शराब बनाने की अवैध फैक्टरी का भंडाफोड़ हुआ था।
विज्ञापन

खाली गत्ते की 500 पेटियां, शराब का कलर देने वाला केमिकल भी मिला
एक हजार लीटर की पानी की टंकी, 200 लीटर क्षमता वाले 38 खाली ड्रम, इसके अलावा प्लास्टिक की 20-20 लीटर की 7 खाली कैन, तैयार शराब के विभिन्न ब्रांडों के लगभग 30-35 पव्वे, खाली गत्ते की लगभग 500 पेटियां, तीन प्लास्टिक के विभिन्न प्रकार के ब्रांड वाले लेबल के साथ एक 40 लीटर का शराब को कलर देने वाला केमिकल कैन भी बरामद किया गया। इस दौरान 16 पावर हाउस देसी शराब के पव्वे, 8 पव्वे देसी मिस इंडिया मार्का, कुल 24 पव्वे शराब के मिले। 100 खाली लेबल, ढक्कन बोतल, 2135 अलग-अलग मार्का स्टीकर, हरे रंग के मार्का स्टीकर 4500, बिंडिंग रंग के कुल 1500 स्टीकर, बिंडिंग लाइन रेपर 27 हजार 500, पावर हाउस के 26200 स्टीक, 15 खाली ड्रम, 5 खाली कैन, उप्र में सेल के गत्ते की 5 पेटी बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईए की सूचना पर की गई कार्रवाई
उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त आलोक पासी ने बताया कि सीआईए द्वारा उन्हें सूचना मिली थी कि गांव दुराना में अवैध शराब का निर्माण हो रहा है। सूचना के आधार पर बुधवार अल सुबह ही उन्होंने विभाग की टीम गठित की और सीआईए की टीम के साथ मिलकर गांव दुराना में सूचना वाले स्थान पर दबिश दी।

उत्तरप्रदेश में बिकने वाले ब्रांड से जुड़े हैं मौके से मिले लेबल
मौके पर शराब के जो लेबल बरामद किए गए हैं वह सभी उत्तर प्रदेश के ब्रांडों से संबंधित हैं और आशंका है यह शराब यहां से तैयार होकर उत्तर प्रदेश जानी थी, जिसे समय रहते बरामद कर लिया गया। अब जांच में ही यह पता चल पाएगा कि आरोपी कितने समय से इस गोरखधंधे में संलिप्त थे।
नकली शराब की फैक्टरी से पकड़े गए तीनों से पूछताछ जारी है। अन्य सहयोगियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। यह सामान उप्र भेजा जाना था।
हामिद अख्तर, एसपी अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed