फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   wine drinker rape an old ladies

युवक ने वहशीपन की हदें लांघी, शराब के नशे में बुजुर्ग दिव्यांग महिला से पहले की मारपीट फिर किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
wine drinker rape an old ladies
अंबाला। शराब के नशे में धुत्त एक युवक ने वहशीपन की तमाम हदें लांघ दी। उसने 80 साल की दिव्यांग महिला से दुष्कर्म किया। महिला का शोर सुनकर जब एक युवक उसे देखने आया तो आरोपी शोर सुनकर भाग गया। लोगों ने काबू कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। पीड़िता ने भी खुद के साथ जबरदस्ती होने की बात कही है। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ पड़ाव अजायब सिंह हने बताया कि अभी मामले की जांच चल रही है। पीड़िता की मेडिकल जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन

दरअसल थाना पड़ाव एरिया के स्वर्ण जयंती पार्क में बंद पड़े ट्यूबवेल में एक खंडहर कमरा है। इस कमरे में कई सालों से एक 80 वर्षीय विकलांग महिला रहती है। सालों पहले इसके पति की मौत हो गई थी। स्थायी तौर पर कोई घर न होने के कारण लंबे समय से यह महिला इस खंडहर में अपना जीवन यापन कर रही है। आसपास के लोग ही इसे खाना उपलब्ध करवाते हैं। वारदात रविवार देर रात की है। बताते हैं कि पड़ोस में रहने वाला युवक ललित कुमार उर्फ लल्ली शराब के नशे मेें धुत होकर जबरन बुजुर्ग के कमरे में घुस गया। आरोपी ने पहले तो महिला के साथ मारपीट की। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के चिल्लाने का शोर सुनकर पड़ोस में रहने वाला एक युवक उसे देखने आया था। तभी उसने ललित को कमरे से भागते हुए देख लिया। बताते हैं कि तब आरोपी बिना कपड़ों के था। मामले की भनक लगते ही सोमवार को एरिया के लोग एकजुट हो गए। इसके लिए पहले ललित की तलाश की गई। काबू करने के बाद उसे लालकुर्ती पुलिस के हवाले किया गया। बुजुर्ग महिला ने भी अपने बयान में आरोपी की करतूत का सिलसिलेवार खुलासा किया। इसी आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अभी मेडिकल रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

अभी हम मामले की जांच कर रहे हैं। महिला के बयान दर्ज करने के लिए महिला पुलिस को बुलाया गया है। मेडिकल जांच में जो भी बात सामने आएगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। महिला के साथ लोग जबरदस्ती होने की बात कह रहे हैं। जांच में सारा खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजायब सिंह, एसएचओ, थाना पड़ाव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed