फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Will protest if full salary is not received

Ambala News: बदल रहा मौसम, बढ़े खांसी-बुखार के मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Will protest if full salary is not received
शहर नागरिक अस्पताल में ओपीडी के बाहर इंतजार करते हुए मरीज। संवाद
अंबाला सिटी। बदलते मौसम के चलते दिन का तापमान अधिक तो वहीं रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे में ठंडी हवा लगने से सर्दी, खांसी और बुखार के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

हाल यह है कि अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में रोजाना 1400 के करीब लोग अपना उपचार करवाने के लिए आ रहे हैं। इनमें से 30 प्रतिशत मरीज खांसी जुकाम और बुखार के ही आ रहे हैं। बीते कुछ दिनों से दिन के समय तेज धूप रहती और रात होते होते ठंडी हवा चलने लगती है। लेकिन देखने में आया है कि लोग दिन में तेज धूप के कारण अभी से गर्मियाें के कपड़े पहने नजर आते है।
विज्ञापन

इससे बुखार और खांसी के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। तो वहीं जुकाम के कारण लोगों के सीने में भी जकड़न हो रही है।
मास्क का करें उपयोग
डॉ. विशाल ने बताया कि उनके पास रोजाना करीब 160 मरीज आ रहे हैं। जिनमें से 30 से 40 प्रतिशत मरीज खांसी और जुकाम के है। उन्होंने बताया कि मौसम में बदलाव हो रहा है। दिन और रात के तापमान में अंतर है। जिसके चलते ठंड लगने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को बुखार और खांसी संबंधी समस्या अधिक हो रही है। बुखार या जुकाम से ग्रसित लोगों से उचित दूरी बनाए और मास्क का उपयोग करें। इससे बुखार के संक्रमण से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मियों के कपड़ों से फिलहाल रखें दूरी
डॉ. अर्पिता गर्ग ने बताया कि उनके पास रोजाना 100 के करीब मरीज आते है। जिनमें से 30 से 40 प्रतिशत मरीज बुखार से संबंधित ही आ रहे हैं। उन्होंने कहा की मौसम में बदलाव के चलते अभी गर्मियों के कपड़ाें को न पहने जब तक मौसम सामान्य नहीं होता तब तक सर्दी के कपड़े पहने रखें। स्वेटर और जैकेट का भी इस्तेमाल करते रहना चाहिए।

तीन गुना बढ़े बुखार और जुकाम के मरीज
डॉ. हर्ष खुशवाह ने बताया कि मौसम तेजी से बदल रहा है। इसके चलते बुखार के मरीज दो से तीन गुना तक बढ़ गए है। उन्होंने कहा कि अपने सिर को कपड़े से ढकें और मास्क का भी इस्तेमाल करें। खांसते और छीकते हुए मुंह पर रूमाल या कपड़ा रखें। जिससे दूसरों को बुखार या जुकाम न लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed