फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Widow was raped in the name of getting help, case registered

सहायता दिलाने के नाम पर विधवा से किया दुष्कर्म, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Widow was raped in the name of getting help, case registered
अंबाला। सहायता के नाम पर विधवा से दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिंजौर वासी आरोपी मदन लाल ने उसे सरकारी लाभ दिलाने के लिए कागजों पर हस्ताक्षर करवाए। इसके बाद उसे सरकारी लाभ देने का आश्वासन देकर उससे गलत काम किया। दूसरी तरफ उसके हस्ताक्षर किए गए कागजों का गलत प्रयोग किया।
विज्ञापन

कागजों के माध्यम से उसने कई लोगों की आरटीआई के माध्यम से जानकारियां भी मांग ली। विभागीय पूछताछ में महिला ने किसी प्रकार की जानकारी मांगी जाने से इनकार कर दिया। तब उसके बयान लिए गए। इसी में पूछताछ प्रकरण में महिला ने दुष्कर्म का खुलासा किया। पंचकूला पुलिस की जांच में घटनास्थल अंबाला का पाया गया। महेशनगर थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई। आरोपी की तलाश के प्रयास जारी हैं। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। उसके बाद वह मदन लाल के संपर्क में आई। उसने महिला को सरकारी लाभ दिलाने का वादा किया। उससे कुछ कागजों पर हस्ताक्षर कराए। झांसे में लेकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed