{"_id":"6064e2798ebc3e59220c64e7","slug":"wheat-purchase-start-today-ambala-news-knl65822956","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना बारदाने के मंडियों में आज से होगी गेहूं खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना बारदाने के मंडियों में आज से होगी गेहूं खरीद
विज्ञापन
पानी निकासी की व्यवस्था न होने के कारण प्याऊ के पास जमा पानी। - संवाद।
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से मंडियों में आधिकारिक तौर पर गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी। वहीं उचित सुविधाएं न होने से यहां गेहूं बेचने आने वाले किसानों को भी कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ेगी। आढ़तियों के पास अभी तक बारदाना ही नहीं पहुंचा है और उपायुक्त के आदेश के बाद भी मंडी में अव्यवस्थाओं की भरमार है। आढ़ती इन समस्याओं के समाधान के लिए कई बार उपायुक्त से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई है।
आढ़तियों का भी कहना है कि प्रशासन की ओर से दावे तो बहुत किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर हकीकत कुछ और ही है। जिसका समाधान अधिकारी नहीं कर रहे हैं, क्योंकि इस समय सिटी की अनाज मंडी के नाले पूरी तरह से बंद और गंदगी से अटे पड़े हैं। साथ ही बिजली की तारें भी काफी नीचे लटकी हुई है। वहीं मंडी में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। इसके साथ ही प्रशासन द्वारा तैयार किए गए 16 अतिरिक्त खरीद केंद्रों को लेकर भी आढ़तियों ने विरोध जताया है। आढ़तियों का कहना है कि उन्हें इन 16 जगहों पर अतिरिक्त व्यवस्था करनी पड़ेगी। जिस कारण उन्हें परेशनी झेलनी पड़ेगी।
--------------
एक दिन पहले हुआ गेहूं उठान का ठेका
प्रशासन द्वारा कई प्रयास करने के बाद जाकर आखिरकार गेहूं उठान का ठेका हो ही गया। बुधवार शाम को 5 बजे ठेका प्रक्रिया समाप्त हुई। इस दौरान अधिकारियों ने सभी ठेकाधारकों को आदेश जारी किए है कि 48 घंटे के अंदर-अंदर गेहूं का उठान करें अगर ऐसा नहीं होता है तो उन्हें जुर्माना भरना पड़ेगा और उसकी जिम्मेवारी सीधे तौर पर ठेकाधारक की ही होगी।
विज्ञापन
--------------------
मंगलवार को उपायुक्त ने किया था दौरा, नहीं दिखा असर
उपायुक्त की ओर से खरीद को लेकर कई बार आढ़तियों के साथ मीटिंग की गई है। यहां तक कि उपायुक्त ने स्वयं मंडी का दौरा किया। जहां कई बार आढ़तियों की ओर से उन्हें मंडी में आ रही दिक्कतों से अवगत करवाया गया है। लेकिन इसके बाद भी मंडी में अव्यवस्थाओं का आलम है और उपायुक्त के आदेशों का कोई असर मंडी में नहीं दिखा रहा है। आढ़तियों ने भी मंडी में फैली अव्यवस्थाओं पर आपत्ति जताई है।
-----------------
हम तो कई बार उपायुक्त को मंडी में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करवाने के लिए कह चुके हैं। मगर कुछ नहीं हो रहा है। वीरवार से खरीद शुरू हो रही है लेकिन हमारे पास अभी तक बारदाना ही नहीं पहुंचा है। लगता है इस बार हमें बारदाना के लिए भी इंतजार करना होगा।
- दूनी चंद, प्रधान, आढ़ती एसोसिएशन, अंबाला।
-------------------------
हमारे पास पर्याप्त बारदाना पहुंच गया है। जैसे ही खरीद शुरू होगी हम सभी मंडियों में समय पर बारदाना पहुंचा देंगे। इसके अलावा हमारी ओर से पर्याप्त व्यवस्था कर ली गई है।
- अनिल कुमार, खाद्य आपूर्ति अधिकारी, अंबाला।
-------------
हमारी ओर से मंडी में पूरी व्यवस्था कर ली गई है। जो थोड़ी बहुत है उसे भी जल्द से जल्द दुरुस्त कर लिया जाएगा। किसी भी आढ़ती और किसान को कोई परेशानी आने नहीं दी जाएगी।
- आशा, सचिव, मार्केट कमेटी, अंबाला सिटी।
---------------------