{"_id":"65fb4cb3b0fe2238e2020436","slug":"welcome-to-the-trail-journey-of-lord-shri-khatu-shyam-ambala-news-c-36-1-sknl1001-120211-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: भगवान श्री खाटू श्याम की निशान यात्रा का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: भगवान श्री खाटू श्याम की निशान यात्रा का स्वागत
विज्ञापन
अंबाला सिटी। श्री श्याम बाबा द्वादशी कीर्तन परिवार अंबाला शहर के तत्वावधान में सिटी के श्रीराधा-कृष्ण खाटू श्याम मंदिर से फाल्गुन महोत्सव के अंतर्गत एक विशाल निशान यात्रा बड़ी ही धूमधाम से निकाली गई। इस मौके पर कीर्तन परिवार सदस्यों ने बताया कि बीते वर्षों की भांति इस बार भी श्री श्याम बाबा द्वादशी कीर्तन परिवार की ओर से 100वां तीन दिवसीय फाल्गुन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें गतरात्रि मेंहदी की रस्में निभाई गई। जहां श्री श्याम भक्तों ने अपने हाथों पर श्री श्याम नाम की मेंहदी लगवाई।
इसी कड़ी में बुधवार को विभिन्न सकीर्तन मंडलियों, सैंकड़ों भक्तों की मौजूदगी में एक विशाल निशान यात्रा धूमधाम से निकाली गई। जिसमें भगवान श्री खाटू श्याम, श्रीराधा-कृष्ण समेत अन्य भगवानों की सुंदर झांकियां निकाली गई। इस दौरान जहां शहर के बाजारों का वातावरण भक्तिमय हो गया।
कलाकारों ने अपनी कला से सबका मन मोह लिया। यह यात्रा श्रीराधा-कृष्ण खाटू श्याम मंदिर से प्रारंभ होकर मां अंबिका देवी मंदिर, पुराना सिविल अस्पताल चौक, जगाधरी गेट सहित विभिन्न रास्तों से होती हुई वापिस श्रीराधा-कृष्ण खाटू श्याम मंदिर पहुंची। शहर के मुख्य बाजारों में निशान यात्रा का लोगों ने भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन
सिटी के रेलवे रोड बाजार में कुलदीप आनंद, नितिन, राजेश सेठी, सोनू व आनंद ने निशान यात्रा पर पुष्प वर्षा की। सथ ही श्री खाटू श्याम की आरती कर प्रसाद भी वितरित किया।
-- -- -- -- -- -- -- -
देर रात तक जारी रहा श्री श्याम का भव्य कीर्तन
निशान यात्रा के भव्य समापन पश्चात श्री खाटू श्याम मंदिर के प्रांगण में संकीर्तन एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें भगवान श्री खाटू श्याम जी का बहुत ही सुंदर भव्य दरबार सजाया गया। संकीर्तन कार्यक्रम में बतौर मुख्य तिथि पहुंचे समाजसेवी आरएस धवन व हरीश कपूर का श्री श्याम बाबा द्वादशी कीर्तन परिवार अंबाला शहर के सदस्यों ने स्वागत किया। तत्पश्चात देर शाम करीब साढ़े सात बजे संकीर्तन हुआ जिसमें भजन सम्राट विकास कुमार अंबाला छावनी व भजन सम्राट वंशुल अग्रवाल अंबाला शहर ने भगवान श्री खाटू श्याम के भजन गाए।
कोट्स
आज सुप्रसिद्ध भजन सम्राट पूर्णिमा करेंगी भगवान श्री खाटू श्याम की महिमा का गुणगान
वीरवार को करण म्यूजिकल ग्रुप अंबाला शहर की ओर से श्री खाटू श्याम की महिमा का गुणगान बड़ी ही श्रद्धापूर्वक किया जाएगा। इस मौके पर करण ने बताया कि शाम साढ़े सात बजे भजन कीर्तन का कार्यक्रम प्रारंभ किया जाएगा। जिसमें सर्वप्रथम भजन सम्राट कपिल अग्रवाल अंबाला, भजन सम्राट अंकित शर्मा फरीदाबाद व सुप्रसिद्ध भजन सम्राट पूर्णिमा (पूनम दीदी) श्री वृंदावन धाम बरसाना से पहुंचेंगी।