फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Weddings are in full swing from February to April, with markets decked up.

Ambala News: फरवरी से अप्रैल तक शादियों की बहार, सजे बाजार

Sat, 17 Jan 2026 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 17 Jan 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Weddings are in full swing from February to April, with markets decked up.
शहर के एनएन ज्वैलर्स पर गहनों की खरीददारी करते हुए महिलाएं। संवाद
सतनाम सिंह
विज्ञापन

अंबाला सिटी। फरवरी से अप्रैल तक शादियों की बहार होने से बाजारों की रौनक बढ़ गई है। कपड़ा हो, गहने या फिर मनियारी मार्केट हर तरफ बाजार सजने लगे हैं। बैंक्वेट व फार्म हाउस में भी बुकिंग हो चुकी है। ठंड होने के बाद भी हिमाचल और अन्य राज्यों के ग्राहक मार्केट में खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। बाजारों में कपड़े में कलकत्ता की जरदौजी वर्क, जयपुर के सूट लोगो को खूब भा रहे हैं। इसी तरह गहनों में बंगलुरू की टेंपल और अहमदाबाद के एंटीक गहने पसंद किए जा रहे हैं। वहीं, शहर की मनियारी मार्केट में चूड़ा और रेडीमेड कपड़ों की मांग बढ़ गई है।
कपड़ा बाजार में 2.50 लाख तक बिक रहे लहंगे
ठंड होने के बावजूद भी हिमाचल प्रदेश से ग्राहक शहर कपड़ा मार्केट में खरीददारी के लिए पहुंच रहे हैं। फरवरी से शादी का सीजन होने से लहंगे की खूब डिमांड है। हिमाचल प्रदेश के मंडी से पहुंचे योगराज व विशाल ने बताया कि वह लहंगे की खरीदारी के लिए परिवार के सदस्यों के साथ यहां पहुंचे है। वह काफी समय से अंबाला शहर से ही खरीददारी कर रहे हैं। अब शादी का सीजन शुरू हो गया है तो इसके लिए खरीददारी करने आए हैं। सुहाना साड़ी के संचालक सौरभ सचदेवा ने बताया कि मार्केट में शादी का सीजन शुरू होते ही अच्छी रौनक लौट आई है। खरीददारी के लिए अंबाला शहर की कपड़ा मार्केट लोगों की पहली पसंद बन गई है। मार्केट में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, रोहतक, जींद, पानीपत से ग्राहक पहुंच रहे हैं। मार्केट में कलकत्ता के जरदौजी वर्क, जयपुर के सूट, मुंबई की ड्रेस और सेलेब्रिटी साड़ी पसंद की जा रही है। सबसे ज्यादा लहंगे को लेकर ग्राहक पहुंच रहे हैं। लहंगे 20 हजार से 2.50 लाख तक का बिक रहा है।
विज्ञापन

सोने के हल्के गहनों को पसंद कर रहे ग्राहक, बाजार में कम इस्तेमाल हो रही नकदी
शहर में एनएन ज्वैलर्स के संचालक नरेश अग्रवाल ने बताया कि फरवरी से शादी का सीजन शुरू होगा। शादी की तैयारियों के लिए लोग गहनों की खरीददारी कर रहे हैं। ग्राहक सोने में बंगलुरू की एंटीक व अहमदाबाद के टेंपल गहनों को पसंद कर रहे हैं। सोना महंगा होने से हल्के वजन के गहने पसंद किए जा रहे हैं। मार्केट में ग्राहक नगद गहने नहीं खरीद रहे, बल्कि पुराना सोना देकर गहनों की खरीददारी कर रहे हैं। ग्राहकों का सोने के गहनों की ओर ज्यादा रुझान है। मार्केट में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़ से ग्राहक पहुंच रहे हैं। गहनों की बुकिंग भी करवाई जा रही है। इसी तरह डायमंड में रिंग व टॉपस पसंद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक्वेट एंड फार्म हाउस की हो चुकी बुकिंग, डेस्टिनेशन वेडिंग का भी असर
दी अंबाला बैंक्वेट एंड फार्म हाउस ऑनर्स एसोसिएशन अंबाला के चेयरमैन कंवलजीत सिंह खन्ना ने बताया कि जनवरी में 24, 25, 30, 31, फरवरी में 4, 5 10, 19, 20, 21, मार्च में 9, 10, 11 और 14 अप्रैल तक शादियों का सीजन रहेगा। शादियों को लेकर बुकिंग हो चुकी है। फरवरी माह में शादियों का ज्यादा जोर रहेगा। उन्होंने बताया कि पहले के मुकाबले अबकी बार शादियों का सीजन फीका भी है। आजकल डेस्टिनेशन वेडिंग का युवाओं में क्रेज है। इस वजह से लोग बाहर जाकर शादी करते हैं। लोग शादी को एक ही जगह 3 से 4 दिन रहकर सभी रीति-रिवाज से कर रहे हैं। इसके लिए 50 से 60 कमरों की मांग की जाती है, लेकिन अंबाला शहर में 8 से 10 कमरे ही बैंक्वेट व फार्म हाउस में मिलते हैं। इसका असर भी कारोबार पर पड़ा है।

चूड़ा और रेडीमेंट गारमेंट की भी मांग
होलसेल जनरल मर्चेंट डीलर्स एसोसिएशन के प्रधान लक्की जुनेजा ने बताया कि शादी का सीजन शुरू होते ही मनियारी का सीजन भी शुरू हो गया है। यह सीजन अप्रैल तक चलेगा। फरवरी से शादियां शुरू हो जाएंगी। मार्केट में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ से ग्राहक पहुंचते हैं। मार्केट में चूड़ी, खिलौने, चूड़ा और रेडीमेंट गारमेंट की ज्यादा डिमांड है। मार्केट में 400 से ज्यादा दुकान हैं।

शहर के एनएन ज्वैलर्स पर गहनों की खरीददारी करते हुए महिलाएं। संवाद

शहर के एनएन ज्वैलर्स पर गहनों की खरीददारी करते हुए महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed