फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Waterlogged streets following the first monsoon rain.

Ambala News: मानसून की पहली बारिश से गलियों में भरा पानी

Sun, 05 Jul 2026 03:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 05 Jul 2026 03:46 AM IST
विज्ञापन
Waterlogged streets following the first monsoon rain.
बराड़ा में जलमग्न गलियां। संवाद
बराड़ा। मानसून की पहली ही बारिश ने क्षेत्र में प्रशासन के दावों की हवा निकाल दी। शनिवार को हुई महज 30 मिनट की तेज बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया। बारिश से कई मोहल्लों की गलियों और नालियों में पानी भर गया। इससे राहगीरों, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों का काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

बारिश के बाद बैंक रोड, गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के आसपास का इलाका, करनाल कॉलोनी, महाराणा प्रताप चौक, मुख्य बाजार रोड, हरि मंदिर मोहल्ला और लक्कड़ मंडी में जलभराव की गंभीर स्थिति बन गई। कहीं डेढ़ तो कहीं दो फीट तक पानी जमा होने से लोगों का घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया। लक्कड़ मंडी मोहल्ला में नाले और गली के बीच का अंतर पूरी तरह समाप्त हो गया। इससे हादसों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि बिजली के ट्रांसफार्मरों के नीचे पानी जमा होने से हर समय करंट फैलने का डर सता रहा है। लोगों ने प्रशासन से इन असुरक्षित स्थानों पर तुरंत सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन

हर साल यही स्थिति, सुध लेने वाला कोई नहीं
स्थानीय निवासी गुरुमुख, आकाश, जगजीत, गुरुप्रीत आदि का कहना है कि प्रशासन हर साल मानसून से पहले नालों की सफाई और जल निकासी के पुख्ता प्रबंधों का दावा करता है, लेकिन पहली बारिश में ही इन दावों की पोल खुल जाती है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि अभी यह हाल है, तो आगामी दिनों में लगातार होने वाली बारिश से स्थिति और भी विकट हो सकती है। बारिश थमने के बाद निकली धूप ने उमस बढ़ा दी। इससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई। संवाद

बराड़ा में जलमग्न गलियां। संवाद

बराड़ा में जलमग्न गलियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed