फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Vijay Kumar honored with Rohit Sardana Memorial Award

Ambala News: रोहित सरदाना स्मृति कृति पुरस्कार से विजय कुमार सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Vijay Kumar honored with Rohit Sardana Memorial Award
अंबाला। साहित्य सभा कैथल की ओर से आरकेएसडी कॉलेज कैथल में सम्मान समारोह पुस्तक, पत्रिका लोकार्पण कार्यक्रम एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस समारोह में अंबाला छावनी कहानी लेखन महाविद्यालय के प्रबंधक एवं मासिक पत्रिका शुभ तारिका के सह-संपादक विजय कुमार को रोहित सरदाना स्मृति कृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी उर्दू प्रकोष्ठ के निदेशक डॉक्टर चंद्र त्रिखा, हरियाणा संस्कृत साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ़ चितरंजन दयाल कौशल, साहित्य सभा, कैथल के संरक्षक डॉ. संजय गोयल, प्रधान अमृतलाल मदान एवं महासचिव डॉ. प्रद्युम्न भल्ला द्वारा शॉल, स्मृति चिह्न एवं नकद राशि देकर विजय कुमार को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इससे पहले विजय कुमार को हिमालय और हिंदुस्तान फाउंडेशन, ऋषिकेश, पूर्वोत्तर हिंदी अकादमी, शिलांग भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ उत्तर प्रदेश, सखी साहित्य परिवार, गुवाहाटी भारतीय लघुकथा विकास मंच, पानीपत, हिंदी साहित्य प्रेरक संस्था, जींद, हरियाणा प्रादेशिक लघुकथा मंच, सिरसा, नारी अस्मिता, वडोदरा की ओर से सम्मानित किया जा चुका है। विजय कुमार की रचनाओं का प्रसारण आकाशवाणी से भी हो चुका है। इनकी रचनाएं पश्चिम बंगाल राज्य सरकार द्वारा तीसरी कक्षा के पाठ्यक्रम में ली गई हैं। इनकी रचनाओं का अनुवाद अंग्रेजी, मराठी, बांगला एवं असमिया भाषाओं में भी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed