{"_id":"67acfbdbb231042dfd0cbc89","slug":"vij-received-a-notice-from-the-party-on-a-page-named-ashish-ambala-news-c-36-1-amb1002-137525-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: आशीष नाम के पेज पर विज काे मिला पार्टी का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: आशीष नाम के पेज पर विज काे मिला पार्टी का नोटिस
विज्ञापन
अंबाला। कैबिनेट मंत्री अनिल विज को पार्टी के कारण बताओ नोटिस का मामले प्रदेश स्तर पर गर्मा गया है। स्थानीय स्तर पर भी छावनी में इस मामले की चर्चा जोरों पर है। चर्चा का केंद्र आशीष तायल नाम का एक फेसबुक अकाउंट बना है। इस अकाउंट पर मंत्री विज को दिया नोटिस पोस्ट किया गया है।
इस पोस्ट के शीर्षक में लिखा है कि मंत्री अनिल विज को प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली की ओर से अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते कारण बताओ नोटिस दिया। खास बात है कि इस पोस्ट में सीएम नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और राज्य मंत्री असीम गोयल को टैग किया है। अब यह अकाउंट भाजपा के पूर्व जिला काेषाध्यक्ष आशीष तायल का आधिकारिक अकाउंट है या नहीं, ये स्पष्ट नहीं है। मगर इतना साफ है कि सोशल मीडिया पर एक दिन पहले पोस्ट हुए इस नोटिस ने चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।
छह हजार फॉलोवर, सीएम और पीएम के साथ फोटो
आशीष तायल नाम के इस फेसबुक पेज पर करीब छह हजार फॉलोअर हैं। वहीं, आशीष तायल के पीएम और सीएम के साथ फोटो हैं। इसके साथ ही आशीष तायल के रूटीन कार्यक्रमों की फीड भी इस पर दिखता है। जब पूर्व कोषाध्यक्ष आशीष तायल से बात की तो उन्होंने कहा कि पार्टी का नोटिस तो सभी जगह वायरल है। अब वह उनका अकाउंट है या नहीं, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
गद्दार मामले में आ चुका है नाम
केबिनेट मंत्री अनिल विज के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो जारी की थी। इसमें भाजपा के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष आशीष तायल पर आरोप लगाए थे कि उन्होंने पार्टी के लोगों को विधानसभा चुनाव में विपक्षी खेमे में भेजा। इस वीडियो में गद्दार भी लिखा था। इस पर आशीष का साथ देने वाले प्रदेश के शीर्ष नेताओं का भी नाम आ गया था। इसके बाद भाजपा के छावनी के चारों मंडलों के प्रधानों ने भी सार्वजनिक रूप से आशीष तायल पर आरोप जड़े थे। ऐसे में तब से मामला सुर्खियों में चल रहा है।