फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Vegetable vendors explain problems to chairman

Ambala News: सब्जी विक्रेताओं ने चेयरमैन को बताई समस्याएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Vegetable vendors explain problems to chairman
अंबाला सिटी। नई सब्जी मंडी में मार्केट कमेटी के चेयरमैन जसविंद्र सिंह उगाड़ा पहुंचे। मंडी चेयरमैन ने रेहड़ी व फड़ी वालों की बैठक ली और सब्जी विक्रेताओं की समस्याएं सुनी। सब्जी विक्रेताओं का कहना था कि वह हर महीने मार्केट कमेटी और सरकार को राशि देते हैं, जिससे उन्हें पूरी व्यवस्थाएं मिल पाए, लेकिन अभी तक उन्हें सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। सब्जी मंडी के प्रधान ने बताया कि पिछले काफी समय से उन्हें मंडी में बिजली और चार्जिंग पॉइंट की दिक्कत आ रही है। पिछले काफी समय से बिना पंजीकरण वाले रेहड़ी चालक मंडी के बीच में अपनी रेहड़ियां लगा देते हैं, जिसकी वजह से उन लोगों तक कोई भी ग्राहक नहीं पहुंचते। इस मौके पर समस्याओं को सुनने के बाद चेयरमैन ने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के अंदर उनकी इन समस्याओं का हल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed