{"_id":"6a8b6164f8503038f1066410","slug":"railway-engineer-duped-of-rs-392-lakh-ambala-news-c-36-1-sknl1017-168308-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रेलवे इंजीनियर से 3.92 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रेलवे इंजीनियर से 3.92 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का दिया झांसा, लिंक भेजकर भरवाया फॉर्म
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्डधारकों को ठगने का नया तरीका निकाला है। छावनी के मछौंडा क्षेत्र में एक रेलवे इंजीनियर जय सिंह से 3 लाख 92 हजार 399 रुपये की ठगी की गई है। ठगों ने उन्हें क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने और रिवॉर्ड प्वाइंट्स भुनाने का झांसा दिया था।
ठगों ने भरोसे में लेने के लिए एक्सिस बैंक के फर्जी लोगो वाला एक वेब लिंक भी भेजा था। जय सिंह ने पुलिस को बताया कि 18 अगस्त को उनके पास एक अनजान नंबर से फोन आया था। कॉल करने वाले ने खुद को एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड विभाग का कर्मचारी बताया। आरोपी ने कहा कि कार्ड की कैश विदड्रॉल लिमिट बढ़ानी है और रिवॉर्ड प्वाइंट्स रिडीम करने हैं। जय सिंह ने फोन पर ओटीपी देने से इन्कार कर दिया था। इसके बाद ठग ने जय सिंह के व्हाट्सएप पर एक्सिस बैंक के लोगो वाला एक फर्जी वेब लिंक भेजा। जय सिंह ने लिंक को असली समझा। उन्होंने उसमें अपने कार्ड का नंबर, सीवीवी और एक्सपायरी डेट भर दी। इसके बाद आए ओटीपी को भी फॉर्म में दर्ज कर दिया गया। अगले दिन फिर उसी तरह फॉर्म भरवाया गया।
बैंक स्टेटमेंट देखा तो हुआ खुलासा
48 घंटे बाद जब जय सिंह ने अपना बैंक स्टेटमेंट देखा, तो उनके कार्ड से तीन अलग-अलग लेनदेन में 3 लाख 92 हजार 399 रुपये कट चुके थे। यह देखकर जय सिंह को ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने तुरंत साइबर थाना पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने उनकी शिकायत पर अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।