फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   2.5 lakh cheated in the name of sending abroad

Ambala News: विदेश भेजने के नाम पर ढाई लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
2.5 lakh cheated in the name of sending abroad
रुपये वापस मांगने पर पकड़ा दिए फर्जी चेक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। स्टडी वीजा पर रूस भेजने का झांसा देकर यमुनानगर के लवानी गांव निवासी रोबिन से ढाई लाख रुपये ठग लिए। रुपये वापस मांगने पर ढाई लाख के फर्जी चेक थमा दिए थे। बैंक जाकर खाते में लगाने पर इसका खुलासा हुआ था। आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद बलदेव नगर थाना पुलिस ने सपोर्ट ओवरसीज व एडवेंचर ओवरसीज के संचालकों पायल चौधरी, मनजीत सिंह, लवप्रीत सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
शिकायतकर्ता रोबिन ने पुलिस अधीक्षक को दी तहरीर में बताया था कि उन्होंने अपने भाई रोहन को स्टडी वीजा पर रूस भेजने के लिए सपोर्ट ओवरसीज व एडवेंचर ओवरसीज के संचालकों पर भरोसा कर उन्हें लाखों रुपये दिए थे। आरोपियों ने जनवरी 2026 तक वीजा प्रक्रिया पूरी करने का लिखित आश्वासन दिया था, लेकिन समय बीतने के बाद भी न तो वीजा लगवाया और न ही पैसे लौटाए।
विज्ञापन

जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उन्हें कानूनी कार्रवाई से बचाने और भरोसे में लेने के लिए ढाई लाख के दो बैंक चेक जारी किए। हालांकि, जब चेकों को भुनाने की कोशिश की गई तो पता चला कि जिस बैंक खाते के चेक दिए गए थे, वह पहले से ही बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed