फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Vande Bharat to operate soon between New Delhi-Katra and Old Delhi-Amritsar

Vande Bharat Express: नई दिल्ली-कटरा और पुरानी दिल्ली-अमृतसर के बीच वंदे भारत का संचालन जल्द, समय सारणी जारी

Mon, 25 Dec 2023 10:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिंदर पाल सिंह, अंबाला (हरियाणा)
हरिंदर पाल सिंह, अंबाला (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 25 Dec 2023 10:20 AM IST
सार

नई दिल्ली से कटरा के बीच चलने वाली नई वंदे भारत का अंबाला कैंट स्टेशन पर पहुंचने का संभावित समय शाम 5.15 बजे और प्रस्थान 5.17 पर होगा। वहीं कटरा से वापसी में वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 11.48 बजे अंबाला कैंट स्टेशन पहुंचेगी।

विज्ञापन
Vande Bharat to operate soon between New Delhi-Katra and Old Delhi-Amritsar
Vande Bharat Express - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेलवे ने नई दिल्ली-कटरा और पुरानी दिल्ली-अमृतसर के बीच चलने वाली दोनों वंदे भारत एक्सप्रेस की संभावित समय सारिणी जारी कर दी है। इसमें एक वंदे भारत के प्राथमिक स्टेशन में भी बदलाव किया गया है। पहले जो वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली से अमृतसर के बीच चलनी थी वो अब पुरानी दिल्ली से अमृतसर के बीच चलेगी। संभावना जताई जा रही है कि शेड्यूल जारी होने के बाद अगले दो सप्ताह के भीतर दोनों ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा सकता है।

विज्ञापन


रेलवे की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, पुरानी दिल्ली से अमृतसर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुुंचने का संभावित समय शाम 5.27 बजे निर्धारित है और फिर रवाना होने का 5.29 बजे। इसी प्रकार अमृतसर से दिल्ली की तरफ जाने के लिए वंदे भारत का अंबाला कैंट स्टेशन पर सुबह 11.34 बजे ठहराव और 11.36 बजे रवानगी होगी।
विज्ञापन


वहीं, नई दिल्ली से कटरा के बीच चलने वाली नई वंदे भारत का अंबाला कैंट स्टेशन पर पहुंचने का संभावित समय शाम 5.15 बजे और प्रस्थान 5.17 पर होगा। वहीं कटरा से वापसी में वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 11.48 बजे अंबाला कैंट स्टेशन पहुंचेगी। यहां दो मिनट के ठहराव के बाद 11.50 बजे नई दिल्ली की तरफ रवाना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे ने अंबाला मंडल के अधिकारियों से जानकारी मांगी

इस संबंध में शनिवार शाम संभावित शेड्यूल जारी करने के साथ ही रेलवे ने अंबाला मंडल के अधिकारियों से जानकारी मांगी है कि इस दौरान कौन-कौन सी ट्रेनें अंबाला कैंट स्टेशन से आवागमन करती हैं। वहीं अप व डाउन लाइन पर चलने वाली दोनों वंदे भारत को किस प्लेटफार्म पर ठहराव दिया जाए ताकि दूसरी ट्रेनों का संचालन प्रभावित न हो।

इस संबंध में अंबाला के डीआरएम मंदीप सिंह भाटिया का कहना है कि नई दिल्ली-कटरा और पुरानी दिल्ली-अमृतसर के बीच चलने वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है। एक-दो दिनों में इसकी रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी जाएगी।

अजमेर-चंडीगढ़ के संचालन का इंतजार

अजमेर-चंडीगढ़ वंदे भारत के संचालन का भी यात्रियों को बेसब्री से इंतजार है। इसके चंडीगढ़ स्टेशन पर पहुंचने की संभावित समय सारिणी रेलवे ने पहले ही जारी कर दी है, लेकिन ट्रेन के संचालन की घोषणा अभी नहीं हो पाई। उम्मीद जताई जा रही है कि नव वर्ष पर अजमेर-चंडीगढ़ वंदे भारत एक्सप्रेस की सुविधा भी यात्रियों को मिल सकती है।

फिलहाल दो वंदे भारत एक्सप्रेस का हो रहा संचालन फिलहाल दो वंदे भारत एक्सप्रेस उत्तर रेलवे की तरफ से चलाई जा रही हैं। इसमें से नई दिल्ली-कटरा और नई दिल्ली-ऊना हिमाचल के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इसी प्रकार नई दिल्ली-चंडीगढ़ के बीच मौजूदा समय में तीन जोड़ी शताब्दी ट्रेनों का संचालन हो रहा है, वहीं नई दिल्ली-अमृतसर के बीच भी तीन जोड़ी शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed