फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Vaccines given to animals

पशुओं को लगाई वैक्सीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Vaccines given to animals
नारायणगढ़। लंपी त्वचा रोग की रोकथाम के लिए पशुपालन विभाग ने वैक्सीनेशन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। शुक्रवार को करीब 1100 पशुओं को वैक्सीन लगाई गई। साथ ही अब तक 3200 पशुओं को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। पशुपालन विभाग के एसडीओ डॉ. दलजीत सिंह ने बताया कि विभाग की नौ रैपिड रिस्पांस टीमें वैक्सीनेशन का कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि टीमें पशुपालकों को बीमारी से जुड़े कारणों के बारे में भी जागरूक कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस बीमारी के फैलाव में मुख्य कारण साफ-सफाई और संक्रमित पशु हैं। ऐसे में सभी पशुपालकों को साफ-सफाई का विशेष तौर पर ध्यान देना चाहिए। इसके साथ-साथ संक्रमित पशुओं को दूसरे पशुओं से तत्काल अलग किया जाए। पशुओं की आवाजाही की निगरानी की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा इस बीमारी की रोकथाम के लिए हिदायतें जारी की गई हैं। उसके अनुसार इस बीमारी से मरने वाले पशुओं को गहरा गड्डा खोदकर सही तरीके से दफनाया जाए, ताकि बीमारी स्वस्थ पशुओं में न फैले। यह बीमारी गोवंश में ज्यादा देखने को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed