फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Uproar of youth over closing driver-operator training application

चालक-परिचालक का प्रशिक्षण आवेदन बंद करने पर युवाओं का हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Uproar of youth over closing driver-operator training application
अंबाला सिटी। चालक और परिचालक का प्रशिक्षण के लिए आवेदन प्रक्रिया समय से पहले बंद करने और प्रशिक्षण ले चुके युवाओं को प्रमाणपत्र न देने के विरोध में युवाओं ने मंगलवार को हंगामा किया। रोडवेज कार्यालय में सुबह ही सैकड़ों की संख्या में युवा एकत्रित हो गए और नारेबाजी की। इस दौरान रोडवेज कार्यालय पहुंचे जीएम को युवाओं ने रोक लिया और काफी देर हंगामा किया। करीब 10 बजे जीएम ने सभी युवाओं को एक जगह एकत्रित किया। जीएम ने सभी युवाओं को आश्वासन दिया कि किसी भी युवा को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि रोडवेज की ओर से चालक, परिचालक और हेल्पर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके तहत कुछ युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है और अगले बैच के लिए फार्म भरने की प्रक्रिया चल रही थी। इसकी अंतिम तिथि 20 अप्रैल निर्धारित की गई थी। मंगलवार सुबह जब युवा कार्यालय में पहुंचे तो उन्हें पता चला कि फार्म भरने की प्रक्रिया बंद कर दी गई है। इस कारण युवाओं का पारा चढ़ गया और उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

दूसरी ओर, जिन युवाओं ने पांच दिन का प्रशिक्षण लिया है उन्हें प्रमाणपत्र नहीं मिलने की सूचना मिली। इसके बाद अन्य युवाओं ने इस बात का विरोध जताया। युवाओं का कहना था कि वह सभी निजी क्षेत्रों मेें नौकरी करते हैं। वे सैलरी कटवाकर यहां प्रशिक्षण लेने आ रहे हैं। अब उन्हें प्रमाणपत्र देने से मना कर रहे हैं जो पूरी तरह गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन पहले बंद की प्रक्रिया
सरकार की ओर से पिछले दिनों नोटिफिकेशन जारी किया गया था कि 20 अप्रैल तक फार्म भरे जा सकते हैं, लेकिन एक दिन पहले ही फार्म भरने की प्रक्रिया बंद कर दी गई है। सभी युवा दूरदराज से आए हैं।
- आशीष।
समय से पहले बंद करना गलत
रोडवेज में चालक और परिचालक के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी प्रशिक्षण के लिए फार्म भरने की प्रक्रिया चल रही थी जो समय से पहले ही बंद कर दी गई है जोकि पूरी तरह से गलत है।
- कुलदीप।
प्राइवेट नौकरी से छुट्टी लेकर आए
बहुत से युवा प्राइवेट नौकरी कर घर चला रहे हैं। वहां से छुट्टी लेकर यहां आए हैं। यहां तक कि बहुत से युवाओं ने तो पांच दिन का प्रशिक्षण भी पूरा कर लिया है, लेकिन अब कह रहे हैं उन्हें भी प्रमाणपत्र नहीं देंगे।
- अजय कुमार।
युवाओं के साथ हो रहा मजाक
युवाओं के साथ मजाक हो रहा है। जो तारीख फार्म भरने के लिए निर्धारित की गई है, कम से कम उस समय तक के लिए तो फार्म भरने की प्रक्रिया होनी चाहिए थी। अचानक से फार्म भरना बंद कर दिया है।

- राकेश सिंह।
युवा आए थे, उन सभी की बात सुनी गई है। ऐसा नहीं है कि फार्म प्रक्रिया बंद कर दी गई है। निर्धारित समय तक सभी के फार्म भरे जाएंगे और प्रमाणपत्र भी युवाओं को दिए जाएंगे।
- अश्वनी डोगरा, महा प्रबंधक, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed