फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Unreserved train will run between Sirhind to Saharsa

सरहिंद से सहरसा के बीच चलेगी अनारक्षित ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Unreserved train will run between Sirhind to Saharsa
दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल ने पूजा स्पेशल ट्रेन के संचालन का फैसला किया है। यह ट्रेन सरहिंद रेलवे स्टेशन से सहरसा के बीच चलेगी। मंडल वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक हरी मोहन ने बताया कि ट्रेन नंबर 1689/90 पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन सरहिंद रेलवे स्टेशन से 5, 7 और 9 नवंबर को होगा। वहीं वापसी में ट्रेन सहरसा रेलवे स्टेशन से 6, 8 और 10 नवंबर को अंबाला छावनी तक ही आएगी।
विज्ञापन

20 कोच की अनारक्षित ट्रेन सरहिंद रेलवे स्टेशन से दोपहर 12.10 बजे रवाना होकर 1.10 बजे अंबाला कैंट और अगले दिन शाम 7.30 बजे सहरसा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन सहरसा रेलवे स्टेशन से रात 8.30 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 5.30 बजे अंबाला कैंट जंक्शन पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर कैंट, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, पनियावा, नरकटियागंज, रक्सौला, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, खगड़िया और एस भक्तियारपुर रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed