Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Unidentified vehicle runs over truck driver

Ambala News: अज्ञात वाहन ने ट्रक चालक को कुचला

Mon, 30 Nov 2026 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Mon, 30 Nov 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Unidentified vehicle runs over truck driver
मुलाना। हेमा माजरा मोड़ के पास जीटी रोड पर रविवार को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रक चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। संयोगवश अंबाला से घर लौट रहे चचेरे भाई ने भीड़ देखकर गाड़ी रोकी तो हादसे का पता चला।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र जिले के राम शरण माजरा गांव निवासी विजय कुमार बाबैन में बेकरी चलाते हैं। उनके ताऊ का बड़ा बेटा अमरजीत सिंह गाड़ी चालक था। रविवार को अमरजीत साहा से सामान लोड कर देहरादून जा रहा था। हेमा माजरा मोड़ के समीप उसने गाड़ी साइड में खड़ी की और नीचे सड़क पर उतर गया। इसी दौरान तेज रफ्तार से आए किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उसी समय विजय कुमार किसी काम से अंबाला जाने के बाद घर लौट रहे थे। हेमा माजरा के पास जीटी रोड पर भीड़ जुटी देख वे रुके और पास जाकर देखा तो घायल अवस्था में पड़ा युवक उनका भाई अमरजीत निकला। सूचना मिलते ही मुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी प्रमोद सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता विजय कुमार के बयान के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी लापरवाही से वाहन चलाने की धारा 281 व मृत्यु कारित करना 106(1) के तहत दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed