Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Railways will encourage rail passengers to book tickets online.

Ambala News: रेल यात्रियों को ऑनलाइन टिकट के लिए प्रेरित करेगा रेलवे

Mon, 30 Nov 2026 03:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Mon, 30 Nov 2026 03:31 AM IST
विज्ञापन
Railways will encourage rail passengers to book tickets online.
उत्तर रेलवे अंबाला मंडल का कैंट रेलवे स्टेशन। रेलवे
अंबाला। रेलवे स्टेशनों पर डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा देने और यात्रियों को लंबी कतारों से निजात दिलाने के लिए उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल ने तैयारी कर ली है। मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों के बुकिंग काउंटरों के बाहर अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने वाली जगहों पर क्यूआर कोड डिवाइस लगाए जाएंगे, ताकि टिकट लेने पहुंचने वाले यात्री आसानी से डिजिटल भुगतान और ऑनलाइन बुकिंग का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन

इस संबंध में मंडल कार्यालय, अंबाला के सहायक वाणिज्य प्रबंधक की ओर से मंडल के सभी मुख्य बुकिंग पर्यवेक्षकों, मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षकों और स्टेशन अधीक्षकों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। आदेश के मुताबिक, सभी पर्यवेक्षकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि क्यूआर कोड डिवाइस काउंटर के बाहर ऐसी सुलभ जगह पर रखे जाएं, जहां यात्रियों की नजर सीधे उन पर पड़े। इसके साथ ही, बुकिंग काउंटर पर टिकट खरीदने आने वाले हर यात्री को संबंधित रेलकर्मी सक्रिय रूप से ऑनलाइन माध्यम से टिकट बुक करने के लिए प्रेरित और अनुरोध करेंगे।
विज्ञापन

काउंटर पर आने वाले यात्रियों को किया जाएगा जागरूक
जारी आदेशों के मुताबिक, सभी पर्यवेक्षकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि क्यूआर कोड डिवाइस काउंटर के बाहर ऐसी सुलभ जगह पर रखे जाएं, जहां यात्रियों की नजर सीधे उन पर पड़े। इसके साथ ही, बुकिंग काउंटर पर टिकट खरीदने आने वाले हर यात्री को संबंधित रेलकर्मी सक्रिय रूप से ऑनलाइन माध्यम से टिकट बुक करने के लिए प्रेरित और अनुरोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को इन निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि ताकि पूरे मंडल में डिजिटल टिकटिंग के ग्राफ को तेजी से ऊपर ले जाया जा सके।
यशनजीत सिंह, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed