फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two youths roaming in railway yard arrested, four mobiles recovered

Ambala News: रेलवे यार्ड में घूम रहे दो युवक गिरफ्तार, चार मोबाइल बरामद

Fri, 12 May 2023 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 12 May 2023 03:04 AM IST
विज्ञापन
Two youths roaming in railway yard arrested, four mobiles recovered
अंबाला। आरपीएफ व जीआरपी की संयुक्त टीम ने रेलवे यार्ड में घूम रहे दो युवकोें को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की पहचान लक्सर निवासी 25 वर्षीय अमजद अंसारी और 24 वर्षीय मो. अफजल के तौर पर हुई है। पूछताछ के दौरान पता चला कि दोनों युवक ट्रेनों से यात्रियों के मोबाइल चोरी करते थे।
विज्ञापन

जीआरपी के जांच सुशील कुमार ने बताया कि बुधवार शाम लगभग 4 बजे वो कर्मचारियों के साथ रेलवे स्टेशन पर चैकिंग कर रहे थे। जब वो सहारनपुर जाने वाले रेलवे ट्रैक पर बने पुल के नीचे पहुंचे तो उन्हें दो युवक नजर आए जो टीम को देखकर मौके से भागने लगे। पीछा करने के बाद दोनों को पकड़कर जब उनसे भागने का कारण पूछा तो वे जवाब नहीं दे पाए। जब दोनों की तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से चार मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वो अलग-अलग ट्रेनों में चढ़कर यात्रियों के मोबाइल चोरी करते हैं और यह मोबाइल भी उन्होंने ट्रेन में सफर करने वा यात्री का चोरी किया है। दोनों को वीरवार कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed