{"_id":"68fbd0a37034e20c0304146d","slug":"two-young-men-wearing-helmets-set-fire-to-an-e-rickshaw-bike-and-bicycle-parked-outside-their-house-ambala-news-c-36-1-sknl1017-151846-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: हेलमेट डालकर आए दो युवकों ने घर के बाहर खड़े ई-रिक्शा, बाइक और साइकिल में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: हेलमेट डालकर आए दो युवकों ने घर के बाहर खड़े ई-रिक्शा, बाइक और साइकिल में लगाई आग
Sat, 25 Oct 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
गणेश विहार में युवकों ने लगाई घर के बाहर खड़ी साइकिल को आग: संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कैंट के गणेश विहार में वीरवार रात को 3:15 बजे हेलमेट डालकर आए दो युवकों ने एक घर के बाहर खड़े ई-रिक्शा, बाइक व साइकिल में आग लगा दी। आग के गुबार के साथ फैले धुएं को देखकर बाहर आए परिजनों ने शोर मचाया। देखते ही देखते इलाके के लोगों का जमावड़ा लग गया। पीड़ित परिवार ने जब सीसीटीवी खंगाला तो पता चला कि दो युवक हाथ में पेट्रोल का पांच लीटर का कैन लेकर आए। छिड़काव करने के बाद दोनों हमलावर मौके से भाग गए।
हालांकि भागते हुए आरोपियों के पैर भी आग की चपेट में आ गए थे, लेकिन वह मौके से भागने में कामयाब हो गए। करधान चौकी पुलिस से आए जांच अधिकारी सूबे सिंह ने बताया कि परिजनों ने किसी पर कोई शक नहीं जताया है। फुटेज कब्जे में लेकर गहनता से जांच की जा रही है। पीड़ित महिला ज्योति व उनके पति प्रवीण का कहना है कि वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का गुजर बसर करता है। रोजाना की तरह वीरवार को घर आकर ई-रिक्शा खड़ा कर दिया था। सुबह आग की लपटों के साथ धुआं निकला तो आग का पता चला। उनकी किसी से कोई दुश्मनी या रंजिश नहीं है। कोई जानकारी नहीं है कि किसी ने आखिर किस मकसद से आग लगाई है।