मालगाड़ी बेपटरी, साढ़े तीन घंटे यातायात बाधित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ट्रैक और ट्रेन को सुरक्षित बनाने के लिए रेलवे की कोशिश सफल नहीं हो रहीं हैं। सोमवार को अंबाला कैंट स्टेशन पर कालका-साईंनगर एक्सप्रेस ट्रेन के एक डिब्बे में आग लग गई थी तो मंगलवार को स्टेशन से कुछ दूरी पर लुधियाना जा रही मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के कारण अंबाला-लुधियाना रेलमार्ग पूरी तरह से प्रभावित हो गया। करीब साढ़े तीन घंटे बाद रेलगाड़ियों का आवागमन सुचारू कराया जा सका। इस हादसे के कारण अभी सामने नही आ पाये हैं लेकिन डीआरएम दिनेश कुमार ने मामले की जांच की बात कही है।
स्टेशन से कुछ दूरी पर ट्रेन के पटरी से उतरने की सूचना जैसे ही रेलवे को मिली तो आनन फानन में सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे और हादसे का जायजा ले तुरंत राहत के आदेश दिए। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी अंबाला कैंट से चली थी और इसे लुधियाना जाना था लेकिन जैसे ही गाड़ी जंडली फाटक के नजदीक पहुंची वैसे ही गाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर गए और काफी दूर जाकर गाड़ी की ब्रेक लगी। ये मालगाड़ी अदानी ग्रुप की थी। मौके पर पहुंचे अंबाला रेलमंडल के डीआरएम दिनेश कुमार ने बताया कि हादसे के कारण का अभी पता नही चला है मामले की जांच की जाएगी।
मौके पर डटे रहे डीआरएम इस हादसे के दौरान अंबाला रेल मंडल के डीआरएम दिनेश कुमार घंटों मौके पर ही खड़े रहे। हादसा सुबह 11.35 बजे हुए, जबकि 4.00 बजे तक ये ट्रेक क्लीयर हो गया। इस दौरान डीआरएम अंबाला दिनेश कुमार मौके पर ही तैनात रहे। उन्होंने मौके इस घटना की तमाम बारिकियों को देखा और जांच के आदेश दिए। शाम को ट्रेक क्लीयर करवाने के बाद ही वे वापस लौटे। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद ही बताया जा सकेगा कि ये हादसा किस वजह से हुआ।
इन ट्रेनों को डायवर्ट किया गया इस दौरान कई ट्रेनों को डायवर्ट करके अपने गंतव्य के लिए निकाला गया, जिस वजह से ये ट्रेन अपने निर्धारित समय से लेट हो गईं। इस दौरान डाउन साइड में अमृतसर-कटिआर, अमृतसर-बांद्रा टर्मिनल, अमृतसर-सहरसा, पठानकोट- दिल्ली, यशवंतपुर एक्सप्रेम, अप साइड की दिल्ली-पठानकोट, अंबाला-नंगलडैम, सहरसा-अमृतसर ट्रेनों को डायर्वट किया गया। उधर, दो पैंसेजर ट्रेनों को राजपुरा तक चलाया गया।