{"_id":"64d5516b0b3e4b4e37034048","slug":"two-sections-of-the-district-will-be-selected-for-dual-desk-ambala-news-c-36-1-amb1003-8375-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ड्यूल डेस्क के लिए चुने जाएंगे जिले के दो खंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ड्यूल डेस्क के लिए चुने जाएंगे जिले के दो खंड
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अब जिले के पांच खंड में से चयनित होने वाले दो खंड के सभी स्कूलों में ड्यूल डेस्क उपलब्ध करवाए जाएंगे। जिससे राजकीय स्कूलों में बच्चे दरी-टाट पर नहीं बैठेंगे।
जानकारी के अनुसार प्रदेश में शिक्षा विभाग ने 22 जिलों के 28 खंडों को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चुना था। इन खंडों के राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों को ड्यूल डेस्क उपलब्ध करवाए गए। इसके बाद प्रदेश में बाकी और खंड भी चयनित किए जाएंगे। अंबाला जिले में छह में से अब पांच खंड ऐसे रह गए हैं, जहां ड्यूल डेस्क दिए जाने हैं। अब इन पांच में से दो खंड का चयन ड्यूल डेस्क के लिए किया जाएगा।
स्कूल प्रबंधन समिति के माध्यम से खरीदे जाएंगे डेस्क
दरअसल, विभाग द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर करनाल जिले के करनाल खंड के लिए कक्षा पहली से 12 के विद्यार्थियों के बैठने के लिए स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के माध्यम से ड्यूल डेस्क को खरीद की गई थी। इस प्रोजेक्ट के सफल होने के बाद विभाग द्वारा इसके विस्तारीकरण का निर्णय लिया गया था। इसके बाद 22 जिलों में 26 ब्लॉक पायलट प्रोजेक्ट के तहत चुने गए थे। अब बाकी बचे खंड में भी ऐसे ही ड्यूल डेस्क खरीदे जाएंगे।
विज्ञापन
खंड वन में 134 स्कूलों में पहुंचे 4260 डेस्क
इस प्रोजेक्ट के तहत अंबाला में सबसे पहले अंबाला वन खंड को चुना गया था। इस खंड में पहली से 12वीं तक 134 राजकीय स्कूलों में 4260 ड्यूल उपलब्ध करवाए गए थे। अब खंड वन में एक भी स्कूल बिना ड्यूल डेस्क के नहीं है। इसी तरह बाकी खंड में भी डेस्क पहुंचेंगे।
कोट्स
ड्यूल डेस्क उपलब्ध करवाने के लिए अंबाला खंड वन को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चुना गया था। इस खंड में ड्यूल डेस्क उपलब्ध करवाए गए हैं। अब पांच खंड में से दो खंड और इस प्रोजेक्ट के तौर पर चुने जाएंगे। पांच खंड की सूचना निदेशालय में भेज दी गई है। निदेशालय से दो खंड चुने जाएंगे और चुने गए खंड में एसएमसी के माध्यम से ड्यूल डेस्क खरीदे जाएंगे।
सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला।