{"_id":"0c272b6912a3b4f51a4815e573e18a88","slug":"two-policemen-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी आज
अंबाला
Updated Fri, 20 Sep 2013 12:20 AM IST
विज्ञापन
अंबाला छावनी के इंदिरा चौक के पास बीते बुधवार को पुलिस की लापरवाही से युवक की हुई मौत के मामले में दो आरोपी पुलिस कर्मियों को वीरवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
इनमें से एक ईएएसआई है, जबकि दूसरा हेडकांस्टेबल है। दोनों पर गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। दोनेां आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
गौरतलब है कि बुधवार को कैंट इंदिरा चौक (गोलचक्कर) के पास अंबा मार्केट सामने पुलिस कर्मी चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक सवार दो युवकों को रोकने के लिए पुलिसकर्मी ने डंडा मारा। इससे एक युवक गिर गया। इसी दौरान एक पिकअप वाहन ने उसे कुचल दिया।
विज्ञापन
युवक की पहचान दुखेड़ी निवासी अमरदीप के रूप में हुई, जो जीएमएन कालेज का छात्र था। इसके बाद गुस्साए छात्रों ने अंबाला-जगाधरी मार्ग जाम किया, जबकि जमकर हंगामा भी किया।
इस मामले में पुलिस ने दो पुलिस कर्मचारियों पर गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। इन में एक ईएएसआई देवराज व हेडकांस्टेबल मदन शामिल हैं।
कालेज बंद, छात्रों ने रोष जताया
छात्र की मौत के विरोध में वीरवार को कैंट के जीएमएन कालेज, एसडी कालेज, आर्य गर्ल्स कालेज बंद रहे, जबकि राजकीय कालेज कैंट में छात्रों की उपस्थिति नाममात्र की रही। जीएमएन कालेज के बाहर छात्र एकत्रित हुए और इस हादसे पर रोष जताया। उनका कहना है कि पुलिस की लापरवाही से एक युवक की जान गई है और ऐसे पुलिस कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
-------
‘दो आरोपी पुलिस कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।’
- जंगशेर सिंह, एसएचओ कैंट थाना