Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Lado Laxmi Yojana app technical glitches trouble women

Ambala News: लाडो लक्ष्मी योजना एप पर तकनीकी खामी से महिलाएं परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Lado Laxmi Yojana app technical glitches trouble women
फार्म भरने में आ रही अड़चन, जीवंत फोटो कैप्चर करते समय आ रहा एरर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। लाडो लक्ष्मी योजना के तहत आवेदन करने वाली महिलाओं को एप और पोर्टल पर आवेदन भरते समय आ रही तकनीकी खामियों व एरर के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी न हो पाने और पहले से भरे गए फार्म रिजेक्ट होने से लाभार्थियों में नाराजगी है।
अधिकांश महिलाओं के ऑनलाइन आवेदन में लाइव फोटो कैप्चर करने के चरण में दिक्कत आ रही है। फोटो अपलोड या कैप्चर होते समय पोर्टल पर एरर आने से प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। इसके चलते महिलाओं को बार-बार सीएससी केंद्रों के चक्कर लगाने और इंतजार करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सीएससी केंद्र के लगाने पड़ रहे चक्कर
ज्योति ने बताया कि वह कई दिनों से लाडो लक्ष्मी योजना का फार्म भरवाने के लिए सीएससी केंद्र के चक्कर लगा रही हूं। लाइव फोटो लेते ही एप पर एरर आ जाता है और फार्म आगे ही नहीं बढ़ता। कामकाज छोड़कर बार-बार आना पड़ता है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन भरा था आवेदन, तकनीकी खामियों से हुआ रिजेक्ट
अनोखी ने बताया कि उन्होंने पहले ही ऑनलाइन आवेदन कर दिया था, लेकिन अब पता चला है कि फार्म रिजेक्ट हो गया है। दोबारा आवेदन करने में भी तकनीकी दिक्कत आ रही है। प्रशासन को जल्द पोर्टल की खामी दूर करनी चाहिए ताकि महिलाओं को राहत मिल सके।

पोर्टल में कभी कभी तकनीकी एरर आ जाता है, इस बारे में हमारी और से मुख्यालय में जानकारी दे दी गई है। जल्द ही एरर की समस्या खत्म हो जाएगी।
सुरजीत कौर, समाज कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed