{"_id":"6b04915a3c69f04d11031a64","slug":"even-after-37-years-old-registry-there-was-no-transfer-ambala-news-c-36-1-sknl1003-173074-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: 37 साल पुरानी रजिस्ट्री के बाद भी नहीं हुआ इंतकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: 37 साल पुरानी रजिस्ट्री के बाद भी नहीं हुआ इंतकाल
विज्ञापन
समाधान शिविर में नायब तहसीलदार सुनील कुमार लोगों की समस्याएं सुनते हुए। एआइपीआरओ
समाधान शिविरों में पहुंचीं पेंशन, पेयजल, आय व जमीन के नामांतरण से जुड़े मामले
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। जिले में सोमवार को उपायुक्त कार्यालय, अंबाला छावनी और नारायणगढ़ के उपमंडल भवन में समाधान शिविर आयोजित किए गए। इनमें बड़ी संख्या में लोग विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं लेकर पहुंचे। शिविरों में बीपीएल राशन कार्ड, परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में जन्मतिथि सत्यापन, पारिवारिक आय कम करवाने, पेंशन, पेयजल और सफाई से जुड़ी शिकायतें रखी गईं। वहीं, अंबाला छावनी में 37 साल पुरानी रजिस्ट्री के बावजूद जमीन का इंतकाल दर्ज नहीं होने का मामला भी सामने आया।
नारायणगढ़ में आयोजित समाधान शिविर में नायब तहसीलदार सुनील कुमार ने लोगों की शिकायतें सुनीं। वार्ड-11 की किरण बाला और गांव कोहड़ा के राजेंद्र सिंह ने वृद्धावस्था पेंशन बनवाने, जबकि गांव काठेमाजरा की कृष्णा देवी ने विधवा पेंशन शुरू करवाने की मांग की। गांव भूरेवाला के बलवंत सिंह और फिरोजपुर के लाल सिंह ने पेयजल संकट की शिकायत रखी। वहीं, गांव खेड़की जटान के रमेश कुमार ने गली की सफाई का मुद्दा उठाया।
इसके अलावा बड़ागांव की पूजा रानी और ओमन रानी, वार्ड-13 की सुलेखा और लाजो तथा गांव गणैली की परमजीत कौर सहित अन्य महिलाओं ने लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए जन्मतिथि सत्यापन करवाने का अनुरोध किया। कालाआंब के जितेंद्र ठाकुर और गांव नसरौली के कपिल आनंद ने बीपीएल राशन कार्ड कटने की शिकायत दी।
विज्ञापन
पीपीपी में जन्मतिथि और आय सत्यापन की मांग
अंबाला सिटी में आयोजित समाधान शिविर में उपायुक्त सचिन गुप्ता ने लोगों की समस्याएं सुनीं। गांव निहारसी की कोमल रानी ने लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए परिवार पहचान पत्र में जन्मतिथि सत्यापित करवाने की मांग की। रमेश चंद ने बीपीएल कार्ड बनवाने, तमन्ना ने फैमिली आईडी से बिजली कनेक्शन हटवाने और गांव सिंघावाला की सपना ने जन्मतिथि का सत्यापन करवाने की शिकायत दी। वहीं, आजमपुर के रामनिवास ने परिवार पहचान पत्र में दर्ज आय कम करवाने का अनुरोध किया। अंबाला छावनी के उपमंडल भवन में आयोजित समाधान शिविर में जमीन का इंतकाल दर्ज नहीं होने का मामला सामने आया। महेश नगर निवासी निरूपा शर्मा ने बताया कि ग्राम बब्याल में उनकी 229 वर्गगज जमीन है। इसका विक्रय पत्र 7 अप्रैल 1989 को पंजीकृत हुआ था, लेकिन 37 साल बीतने के बाद भी राजस्व रिकॉर्ड में इंतकाल दर्ज और तस्दीक नहीं हुआ। उन्होंने पुराने विक्रय पत्र के आधार पर इंतकाल दर्ज करवाने की मांग रखी। उनकी शिकायत सहायक अधीक्षक राजस्व विकास ने सुनी। संवाद