फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two more accused of assaulting three radiographers were sent to jail.

Ambala News: तीन रेडियोग्राफर से मारपीट करने वाले दो ओर आरोपियों को भेजा जेल

Mon, 24 Nov 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Mon, 24 Nov 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Two more accused of assaulting three radiographers were sent to jail.
अंबाला। कैंट के नागरिक अस्पताल में 27 सितंबर को तीन रेडियोग्राफर से मारपीट के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान डडियाना गांव निवासी दीपक व नवजोत सिंह के रूप में हुई। रविवार कोर्ट में पेश कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में रेडियोग्राफ सिटी के लक्ष्मी नगर निवासी मोहित सिंह की तहरीर पर अंबाला कैंट थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। आरोप था कि 27 सितंबर 2025 को अस्पताल में सरकारी कार्य में बाधा डालकर आरोपी अमित कुमार व अन्य ने उससे मारपीट की थी।
विज्ञापन


बैंक से लोन माफ करवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले को भेजा जेल
अंबाला। गदौली गांव निवासी अकबर अली से बैंक का लोन माफ करवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया। जिसकी पहचान यमुनानगर के आजाद नगर निवासी रोहन के रूप में हुई। रविवार कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में 22 नवंबर को नारायणगढ़ थाना पुलिस ने आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। आरोप था कि रोहन व अन्य ने 1 जनवरी 2023 को उसके साथ धोखाधड़ी की थी।
विज्ञापन


हत्या के प्रयास मामले में व्यक्ति काबू, भेजा जेल
अंबाला। धनौरा गांव निवासी सुखबीर की 13 नवंबर 2022 को हत्या के प्रयास मामले में पुलिस ने धनौरा गांव निवासी मुकेश कुमार को काबू कर लिया। रविवार आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में पुलिस अभी तक 17 आरोपियों को काबू कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed