{"_id":"6998d27c8583fb59fd0e3478","slug":"two-months-diet-money-released-bringing-smiles-back-to-the-faces-of-700-athletes-ambala-news-c-36-1-sknl1017-158615-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दो महीने की डाइट मनी जारी, 700 खिलाड़ियों के चेहरों पर लौटी मुस्कान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दो महीने की डाइट मनी जारी, 700 खिलाड़ियों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
विज्ञापन
अंबाला। पिछले सत्र की खेल नर्सरियों में पसीना बहाने वाले खिलाड़ियों को राहत मिली है। खेल विभाग ने पुराने सत्र के लगभग 700 खिलाड़ियों की जून व जुलाई महीने की डाइट मनी राशि जारी कर दी है। पिछले छह महीनों से इस राशि का इंतजार कर रहे खिलाड़ियों के बैंक खातों में विभाग ने लाखों रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की है। हालांकि, खिलाड़ियों को अभी भी अगस्त से दिसंबर तक के पांच महीनों के भुगतान का इंतजार है, इसको लेकर भी मुख्यालय स्तर पर प्रक्रिया चल रही है।
2025 से फंसा हुआ था बजट
वर्ष 2025 में चल रही खेल नर्सरियों के खिलाड़ियों की डाइट मनी लंबे समय से बजट के अभाव में अटकी हुई थी। डाइट मनी न मिलने के कारण खिलाड़ियों को अपनी खुराक और प्रशिक्षण के खर्चों को वहन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। विभाग द्वारा अब जून व जुलाई की राशि जारी होने से खिलाड़ियों व उनके अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। बता दें कि अंबाला जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए कुल 36 खेल नर्सरियां संचालित की जा रही थीं। इनमें 15 सरकारी खेल नर्सरियां व 21 निजी खेल नर्सरियां थी। संवाद
नए सत्र से पहले भुगतान की उम्मीदें बढ़ी
भले ही दो महीने का बजट जारी हो गया है लेकिन खिलाड़ियों का एक बड़ा हिस्सा अभी भी बकाया है। अगस्त, सितंबर, अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर 2025 की डाइट मनी अभी तक जारी नहीं हुई है। खेल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आगामी बजट प्रक्रिया के तहत जल्द ही शेष महीनों की राशि भी खिलाड़ियों के खातों में भेज दी जाएगी। जबकि नए सत्र यानी मार्च में दोबारा शुरू होने वाले खेल नर्सरियों से पहले यह राशि मिलने की उम्मीद बनी हुई है ताकि नए खेल नर्सरियों में खिलाड़ी ज्यादा से ज्यादा भागीदारी निभा सकें। संवाद
विज्ञापन
खिलाड़ियों की डाइट मनी सीधे उनके खातों में भेजी जा रही है। जून व जुलाई का भुगतान कर दिया गया है। मुख्यालय स्तर से ही यह राशि दी जा रही है। जल्द ही शेष राशि भी जारी कर दी जाएगी।
- राम स्वरूप, जिला खेल अधिकारी अंबाला