{"_id":"fbbdc0682b0df9efd7ef05bf355e2f99","slug":"two-dengue-patient-found-in-mehmudpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘निर्मल’ गांव महमूदपुर में डेंगू के दो संदिग्ध मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘निर्मल’ गांव महमूदपुर में डेंगू के दो संदिग्ध मरीज मिले
अंबाला
Updated Sat, 09 Nov 2013 05:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला के‘निर्मल’ गांव महमूदपुर में शुक्रवार को डेंगू के दो संदिग्ध मरीद मिले हैं। इनका उपचार अंबाला के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है, जहां की रिपोर्ट में दोनों को डेंगू होने का दावा किया गया।
वहीं, शुक्रवार को आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में प्रभावित कुछ लोगों के खून की जांच की। टीम ने रिपोर्ट देने से भी साफ मना कर दिया।
जानकारी के अनुसार गांव महमूदपुर में पिछले करीब एक माह से कई लोग बुखार चपेट में हैं। गांव के रमेश बंसल और उनकी पत्नी रक्षा देवी ने जब इसका उपचार अंबाला के प्राइवेट अस्पताल में करवाया तो उनको डेंगू के लक्षण बताए गए।
शुक्रवार को करीब आधा दर्जन लोग सामने आए, जोकि एक माह से बुखार की चपेट में हैं। इनमें से कुछ लोग प्राइवेट अस्पताल में उपचार करवा रहे हैं।
गांव के लोगों का कहना है कि वैसे तो गांव महमूदपुर निर्मल गांव की श्रेणी में आता है पर यहां पर सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं है। गांव के लोगों का कहना है कि गांव में बुखार फैलने का कारण गांव की चरमराई सफाई व्यवस्था है।