फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   two death and 258 case found in ambala

अंबाला में कोरोना ने फिर ली दो जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
two death and 258 case found in ambala
two death and 258 case found in ambala
जिले में कोरोना पूरी तरह से पांव पसार चुका है। बुधवार को जिले में 258 केस सामने आए, जबकि दो पुरुषों ने कोरोना के चलते दम तोड़ दिया। इतना ही नहीं 224 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं, बुधवार को हुई दो मौत के साथ अप्रैल माह के 21 दिनों में कोरोना से 28 लोगों की जान जा चुकी है। बुधवार को साहा निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। इस मरीज को शुगर की समस्या थी और वेंटिलेटर सपोर्ट पर सांसें ले रहा था। वहीं, 61 वर्षीय बुजुर्ग जो कि जैन मंदिर के पास रहने थे उन्होंने भी कोरोना के चलते दम तोड़ दिया। इन्हें शुगर, हार्ट की बीमारी थी और ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे। अभी तक जिले में कोरोना से 189 जान जा चुकी हैं।
विज्ञापन

उधर, 258 नए केस आने के साथ कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 17 हजार 706 हो गई है। इनमें से 15 हजार 247 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। इनमें बुधवार को डिस्चार्ज हुए 160 मरीज भी शामिल है। जिले में इस समय 2270 एक्टिव मरीज हो गए हैं। लगातार संक्रमित केस आने से रिकवरी दर घट कर 86.11 रह गई है। जिले में अब तक 2 लाख 68 हजार 961 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

तीन लाख के पार हुई सैंपल की संख्या
जिले में अभी तक रिकॉर्ड 3 लाख 597 कोरोना के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 2 लाख 57 हजार 707 शेष 42 हजार 890 सैंपल एंटिजन किट से लिए गए हैं। बुधवार को अंबाला सिटी से 106, अंबाला कैंट से 70, शहजादपुर से 14, मुलाना से 9, बराड़ा से 1, नारायणगढ़ से 12, चौड़मस्तपुर से 46 संक्रमित मिले हैं। इसमें मथुरा नगरी अंबाला सिटी, पटेल नगर अंबाला सिटी, जगाधरी गेट अंबाला सिटी, सिंघावाला अंबाला सिटी, अशोक नगर अंबाला कैंट से 1-1, मंडौर, सेक्टर 7 अंबाला सिटी, जैन बाजार अंबाला सिटी, जंडली, पारस नगर अंबाला कैंट, लक्ष्मी नगर अंबाला सिटी, दयाल बाग अंबाला कैंट, महिंद्र नगर अंबाला सिटी, बैंक कॉलोनी अंबाला कैंट से 2-2, जग्गी कॉलोनी अंबाला सिटी, शास्त्री कॉलोनी अंबाला सिटी से 3-3, धनौरा, ट्रिब्यून कॉलोनी अंबाला कैंट, सेक्टर 1 अंबाला सिटी, हरीश विहार अंबाला से 4-4 व अन्य जगहों से संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर वासु डोगरा को मिली जमानत
दूसरी तरफ एक दिन पहले फर्जी कोरोना निगेटिव रिपोर्ट तैयार करने के मामले में गिरफ्तार किए गए। डोगरा पैथ लैब संचालक डॉक्टर वासु डोगरा को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम लैब से चेक किए गए पूरे रिकॉर्ड को दिन भर खंगाली रही। जिसमें भारी खामियां पाई गईं हैं। हालांकि टीम ने अभी अपनी अंतिम रिपोर्ट सिविल सर्जन को नहीं सौंपी है। अंतिम रिपोर्ट के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
अस्पताल में भर्ती मरीजों और बेड की स्थिति
जिले में इस समय विभिन्न अस्पतालों में 224 कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती हैं। इनमें से 74 मरीज सरकारी अस्पतालों में उपचाराधीन है। इन सभी को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 14 मरीज सरकारी अस्पतालों में वेंटिलेटर के जरिए जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। इस समय जिले में सरकारी अस्पतालों में 72 बेड उपलब्ध हैं। वर्तमान मेें 113 मिनी कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। अप्रैल माह में अभी तक 3611 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। यानी हर दिन 171 नए केस जिले में मिले हैं।

जिले में कोरोना वैक्सीनेशन का टोटा
जिले में इस समय कोरोना वैक्सीनेशन का टोटा पड़ गया है। यही कारण है कि अब कोरोना वैक्सीनेशन कैंप की संख्या भी सीमित कर दी गई है। बुधवार को 33 फ्रंट लाइन वर्कर को पहली डोज, 13 हेल्थ वर्कर को दूसरी डोज और 45 से 60 के बीच आयु वर्ग के 116 लोगों को पहली और 140 को दूसरी डोज लगाई गई। 60 से अधिक उम्र वालों में 71 को पहली और 200 को दूसरी डोज लगाई गई। नोडल अधिकारी डॉक्टर सुखप्रीत सिंह ने बताया कि वीरवार को जिले में कोरोना वैक्सीनेशन की नई खेप मिल जाएगी। किसी भी मरीज को किसी भी प्रकार कि दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed