{"_id":"66d8ef3be5d0c8925e077624","slug":"two-and-a-half-lakhs-cheated-in-the-name-of-job-in-air-force-ambala-news-c-36-1-amb1001-129114-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: एयरफोर्स में नौकरी के नाम पर ढाई लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: एयरफोर्स में नौकरी के नाम पर ढाई लाख ठगे
विज्ञापन
अंबाला सिटी। एयरफोर्स में नौकरी लगाने के नाम पर ढाई लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। न तो पैसे मिले और न ही नौकरी। पुलिस थाने में पंचायत होने के बाद भी आरोपियों ने जब पैसे नहीं दिए तो मामले की शिकायत एसपी अंबाला से की गई।
जांच के बाद अब नाहन हाउस निवासी सोनू माचल और उसकी पत्नी के खिलाफ जालसाजी करने का मामला दर्ज किया है। काकड़ू गांव निवासी भूपिंद्र सिंह की शिकायत पर उक्त कार्रवाई की है। भूपिंद्र सिंह ने बताया कि उसकी मुलाकात सुशील कुमार नामक व्यक्ति से हुई थी जोकि मेडिकल स्टोर पर काम करता था, क्योंकि वो पेशे से खुद डाक्टर है।
इस दौरान वो उक्त दोनों आरोपियों के घर पर दो-चार बार गया था। आरोपी सोनू माचल ने कहा कि उसकी सरकारी नौकरी लग गई है। इसके बाद उनका आपस में कई सालों तक मेल नहीं हुआ लेकिन आरोपी ने इस दौरान उसका मोबाइल नंबर ले लिया। जून 2023 में उपरोक्त आरोपी ने भूपिंद्र सिंह को फोन किया और कहा कि छावनी एयरफोर्स में क्लर्क और चपड़ासी की भर्ती के लिए सरकारी नौकरियां निकली हैं और ये काम उसके हाथ में है।
विज्ञापन
उसने कहा कि चपड़ासी की नौकरी के लिए एक लाख रुपये देने होंगे। इसमें आधी रकम यानी की 50 हजार रुपये पहले देने होंगे। इसके बाद भूपिंद्र ने अपने जान-पहचान और रिश्तेदारों से बातचीत की और उपरोक्त के आश्वासन पर उनके खाते में ढाई लाख रुपये पांच चपड़ासी की भर्ती के लिए अलग-अलग खातों से डाल दी। इस पर कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि इस दौरान पैसे वापिस देने को लेकर बलदेव नगर थाने में मौजिज लोगाें के समक्ष बातचीत हुई और इसमें आरोपी ने प्रति माह 30 हजार और आठवीं किश्त 40 हजार रुपये देने का वायदा किया। लेकिन आरोपी ने कुछ नहीं किया।