{"_id":"60e4b5ab8ebc3ebc8904ec51","slug":"troubled-by-non-receipt-of-borrowed-money-and-threats-a-person-committed-suicide-by-consuming-sulfas-three-nominated-ambala-news-knl756110123","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधारी के पैसे न मिलने व धमकी से परेशान व्यक्ति ने की सल्फास खाकर दी जान, तीन नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधारी के पैसे न मिलने व धमकी से परेशान व्यक्ति ने की सल्फास खाकर दी जान, तीन नामजद
विज्ञापन
(अंबाला) बराड़ा। उधारी के पैसे वापस न मिलने और देनदारों द्वारा धमकी देने से परेशान व्यक्ति ने सल्फास खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। खेतों में सल्फास खाकर वह वापस तो वह लड़खड़ा रहे थे। बेटे ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी जेब से निकले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। तीन लोगों पर केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी।
गांव अहमदपुर के चरणजीत के अनुसार हम दो भाई हैं। मेरे से छोटा अनमोल विदेश में रहता है। मेरे पिता इंद्रजीत से थंबड़ के कर्ण सिंह राणा और विक्रम राणा, जोकि फाइनेंसर हैं, आढ़त की दुकान करने वाले संदीप व कोहली ने पैसे उधार ले रखे हैं। उसे वापस नहीं कर रहे। इस बारे में पिता ने उसे बताया था। वह काफी दबाव में थे। आज वे सुबह करीब छह बजे खेत में जीरी में पानी देने गए थे। करीब सात बजे वह लड़खड़ाते हुए वापस आए। उन्होंने मुझे कहा कि तीनों लोग मेरे से लिए पैसे नहीं लौटा रहे हैं। उल्टा धमका रहे हैं। इतना कहते ही वह बेहोश हो गए। मैं उन्हें मुलाना अस्पताल ले गया। डॉक्टर ने मेरे पिता का इलाज किया तो उनकी जेब से सुसाइड नोट निकला। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सुसाइड नोट में मेरे पिता ने इन सभी का जिक्र किया है कि ये लोग पैसे नहीं लौटा रहे। धमका रहे हैं, इन्हीं से परेशान होकर मैंने सल्फास खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। इन पर कार्रवाई की जाए। बराड़ा थाना प्रभारी चंद्रभान के अनुसार आत्महत्या के लिए उकसाने के केस में आरोपियों की तलाश जारी है।
सल्फास खाकर युवक ने किया आत्महत्या करने का प्रयास, पीजीआई रेफर
सुसाइड नोट में खुद को बताया जिम्मेदार, कारण जानने में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। संदिग्धावस्था में सिटी के रोहित ने सल्फास खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने की कोशिश की। मंगलवार सुबह की घटना में तबीयत बिगड़ने पर जब भांजा बाजार से वापस आया तो उसके हाथ में सुसाइड नोट था, जिसमें घटना के लिए खुद को जिम्मेदार बताया गया था। नागरिक अस्पताल में उपचार के दौरान जब उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तक बेहतर उपचार के लिए उसे चंडीगढ़ के सेक्टर-32 रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक बयान नहीं हो पाने के कारण घटना के कारण सामने नहीं आ पाए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रोहित की दो बहनों और दोनों भाई शादीशुदा हैं। घर में वह अपने माता-पिता के साथ रहता है। उसका भांजा अक्षय आया हुआ था जोकि नानी के कहने पर कूलर ठीक कराने बाजार गया था। अक्षय को उसकी मां ने फोन कर बताया कि मामा की तबीयत खराब हो गई है। वापस आए अक्षय ने रोहित के हाथ में सुसाइड नोट दिखा। नोट में लिखा था कि मैं अपने पूरे होशोहवास में बिना किसी के दबाव में अपनी मर्जी से खुदकुशी कर रहा हूं। इसमें किसी को परेशान न किया जाए।
बलदेवनगर चौकी इंचार्ज एएसआई रोहताश के अनुसार रोहित ने सल्फास खाकर सुसाइड की कोशिश की है। सुसाइड नोट में उसने खुद को कारण बताया है। मामले की जांच जारी है। रोहित के बयान लेने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।