फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Tributes paid to Savitribai Phule on her death anniversary

Ambala News: सावित्रीबाई फुले को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Tributes paid to Savitribai Phule on her death anniversary
अंबाला छावनी के रेल विहार ​स्थित कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा के दौरान मौजूद एसोसिएशन पदा​धिकार
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे एम्पलॉयज एसोसिएशन ने मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। यह आयोजन देश की प्रथम महिला शिक्षिका और महान समाज सुधारिका सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि के अवसर पर किया गया।

इस दौरान रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके संघर्षपूर्ण जीवन को याद किया। मंडल सचिव पवन कुमार ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने उस दौर में महिलाओं और वंचितों के लिए शिक्षा के द्वार खोले, जब समाज कुरीतियों और भेदभाव की बेड़ियों में जकड़ा हुआ था। उनके दृढ़ संकल्प ने ही समाज में सामाजिक न्याय की नींव रखी। मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश मीना ने कहा कि उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही समाज में समानता और जागरूकता लाई जा सकती है। इस अवसर पर मंडल कोषाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सहित एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed