{"_id":"6a9726e7af4f498d6b0d753d","slug":"green-house-won-the-badminton-trophy-by-defeating-blue-house-ambala-news-c-36-1-amb1001-168777-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बैडमिंटन में ग्रीन हाउस ने ब्लू हाउस को हराकर जीती ट्राॅफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बैडमिंटन में ग्रीन हाउस ने ब्लू हाउस को हराकर जीती ट्राॅफी
Wed, 02 Sep 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में बैडमिंटन खेलते खिलाड़ी। प्रवक्ता
- फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। जगाधरी गेट स्थित डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर इंटर-हाउस खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। प्रतियोगिताओं में लगभग 400 विद्यार्थियों ने भाग लिया। बैडमिंटन में बालक वर्ग में ग्रीन हाउस ने ब्लू हाउस को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। वहीं, अंडर-17 बालिका वर्ग में ब्लू हाउस ने ग्रीन हाउस को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया।
विद्यालय के खेल शिक्षक जगतार सिंह ने बताया कि आयोजन के दौरान वॉलीबॉल, बैडमिंटन और शतरंज की स्पर्धाएं कराई गईं। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने रहा। शतरंज के अंडर-17 बालिका वर्ग में ग्रीन हाउस ने ब्लू हाउस को मात देकर पहला स्थान हासिल किया। बालक वर्ग के कड़े मुकाबले में येलो हाउस ने ग्रीन हाउस को हराकर बाजी मारी। वहीं वाॅलीबॉल स्पर्धा का फाइनल मुकाबला ग्रीन हाउस और ब्लू हाउस की टीमों के बीच खेला गया।
-- -- --
प्रतिदिन सुबह एक घंटे का विशेष प्रशिक्षण
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. राधारमण सूरी प्रशासन के अनुसार, खेलों को विद्यार्थियों के दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए हर सुबह एक घंटे की विशेष स्पोर्ट्स एक्टिविटी आयोजित की जाती है। इसी नियमित अभ्यास के बल पर स्कूल के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैराकी व वुशु प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं।

अंबाला सिटी के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में बैडमिंटन खेलते खिलाड़ी। प्रवक्ता- फोटो : 1