फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Darkness to be dispelled from streets and intersections; new streetlights to be installed.

Ambala News: गलियों व चौक-चौराहों से दूर होगा अंधेरा, लगेंगी नई स्ट्रीट लाइटें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Darkness to be dispelled from streets and intersections; new streetlights to be installed.
अंबाला छावनी में बस अड्डे के बाहर सब्जी मंडी के नजदीक डिवाइडर पर लगीं स्ट्रीट लाइटें। नप - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी की गलियों और चौक-चौराहों पर पसरे अंधेरे से जल्द ही लोगों को निजात मिलने वाली है। नगर परिषद (नप) ने छावनी क्षेत्र को पूरी तरह से रोशन करने के लिए नई स्ट्रीट लाइटें लगाने की कवायद तेज कर दी है। इसके लिए परिषद की ओर से एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जो जल्द ही धरातल पर उतरकर विस्तृत सर्वे का काम शुरू करेगी।

स्ट्रीट लाइटों की वास्तविक जरूरत और खराब लाइटों की सटीक पहचान के लिए नगर परिषद ने पार्षदों को भी इस मुहिम का अहम हिस्सा बनाने का फैसला किया है। नप की ओर से गठित सर्वे टीम सीधे तौर पर सभी वार्ड पार्षदों से संपर्क साधेगी। पार्षदों की निशानदेही और दी गई सूची के आधार पर तय होगा कि किन अंधेरे वाले स्थानों पर नई लाइटें लगाई जानी हैं। जिन कॉलोनियों या गलियों में पुरानी लाइटें पूरी तरह खस्ताहाल हो चुकी हैं, वहां उन्हें प्राथमिकता के आधार पर बदला जाएगा।
विज्ञापन

--------
25 हजार लाइटों का है विशाल नेटवर्क
छावनी क्षेत्र में मुख्य हाईवे, प्रमुख मार्गों से लेकर अंदरूनी कॉलोनियों तक प्रकाश व्यवस्था के लिए एक बड़ा नेटवर्क मौजूद है। वर्तमान में शहर लगभग 25 हजार स्ट्रीट लाइटों से रोशन है। हालांकि, कई जगह इनके समय पर ठीक न होने या तकनीकी खामी के चलते लोगों को रात के समय आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। नई कार्ययोजना से इस समस्या का स्थायी समाधान होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
दो हिस्सों में बंटा है रखरखाव का जिम्मा
छावनी की इतनी बड़ी प्रकाश व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए नगर परिषद ने दोहरी व्यवस्था लागू की हुई है। कुल 25 हजार लाइटों में से करीब आधी (50 फीसदी) लाइटों के रखरखाव और मरम्मत का टेंडर एक प्राइवेट एजेंसी को सौंपा गया है जबकि शेष आधी लाइटों की देखरेख और शिकायत निवारण का जिम्मा स्वयं नगर परिषद की इलेक्ट्रिकल विंग (बिजली शाखा) के पास है। इस नए सर्वे और नई एलईडी लाइटें लगाने के प्रोजेक्ट के पूरा होने से सड़क सुरक्षा मजबूत होगी और रात के समय होने वाली दुर्घटनाओं व आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लग सकेगा।

------
हमारा उद्देश्य है कि छावनी की सुंदरता हमेशा बरकरार रहे। अब जल्द ही त्योहार शुरू होने वाले हैं इसलिए छावनी को जग-मग करने के लिए योजना तैयार की गई है, ताकि किसी भी चौक-चौराहे व गली-मोहल्ले में अंधेरा न रहे।
- देवेंद्र नरवाल, कार्यकारी अधिकारी नप, सदर अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed