फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   tregedy

ट्रैक्टर से टकराकर खजूर के पेड़ से टकराई कार, दो पुलिसकर्मियों की मौत

Fri, 05 Jul 2019 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
tregedy
- ट्रैक्टर से टकराकर खजूर के पेड़ से टकराई कार, दो पुलिस कर्मियों की मौत
विज्ञापन

- नारायणगढ़ थाने में एएसआई व सिपाही के पद पर तैनात थे दोनों पुलिसकर्मी
- एएसआई चुहड़राम को उसके घर छोड़कर अपनी ससुराल छछरौली जा रहा था सिपाही प्रवीण
- पुलिस ने ट्रैक्टर चालक पर किया केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। नारायणगढ़ पुलिस थाने में तैनात एएसआई चुहड़राम (58) व सिपाही प्रवीण कुमार (32) की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के समय पुलिसकर्मी ड्यूटी समाप्त करके जगाधरी की तरफ जा रहे थे। जब वे साढौरा-पाबनी रोड पर मानकपुर सरावां के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार ट्रैक्टर के पिछले टायर से टकराने के बाद उनकी आई-20 कार सड़क किनारे खजूर के पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पहुंचे लोगों ने दोनों पुलिस कर्मियों को कार से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। एएसआई चुहड़राम थाना छप्पर के गांव खेडा कलां का रहने वाला था, जबकि सिपाही कुरुक्षेत्र के शाहबाद के गांव गुमटी का निवासी था। दोनों अंबाला जिले के नारायणगढ़ पुलिस थाने में तैनात थे। कार प्रवीण कुमार चला रहे थे। साढौरा पुलिस ने दोनों पुलिस कर्मियों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में ट्रैक्टर ट्रॉली के अज्ञात चालक पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
चालक ने ट्रैक्टर का कट मारा तो पहिये से टकराकर बेकाबू हुई कार :
सरांवा निवासी श्री राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी शादी गुमटी निवासी धर्मपाल की बेटी मीना से 2005 में हुई थी। बुधवार रात को वह बाइक अपनी रिश्तेदारी में नया गांव जा रहा था। रास्ते में टी-प्वाइंट सरावा पर उसे उसका साला गुमटी निवासी प्रवीन कुमार मिला। वह हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात था। उसकी ड्यूटी इस समय थाना नारायणगढ़ में थी। रात को ड्यूटी से वह अपनी कार में सवार होकर अपनी ससुराल छछरौली जा रहा था। उसके साथ कार में छप्पर के गांव खेड़ा कलां निवासी एएसआई चुहड़राम भी बैठे थे। उससे मिलने के बाद उसका साला पाबनी रोड पर चल दिया था। वह भी उनकी कार के पीछे बाइक से अपनी रिश्तेदारी नया गांव के लिए चल दिया। रात करीब 11 बजे जब उसका साला अपनी कार में गांव मानकपुर के पास विपन जीरी के शेलर के पास पहुंचा तो जगाधरी के तरफ से एक ट्रैक्टर आया। आरोप है कि उसके साले की कार के पास आकर चालक ने अपने ट्रैक्टर का एकदम कट मार दिया। इससे उसके साले प्रवीन कुमार की कार ट्रैक्टर के पिछले टायर से टकरा गई। टक्कर लगने के कारण उसके साले की कार अनियंत्रित होकर सड़क के दाहिनी तरफ खजूर के पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उसने अन्य लोगों की मदद से अपने साले प्रवीण व एएसआई चुहड़राम को सीएचसी साढौरा पहुंचाया। जहां से डॉक्टर ने दोनों घायलों को जगाधरी सिविल अस्पताल रेफर किया। वे प्रवीण कुमार का निजी वाहन में इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर लेकर आए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। उधर, चुहड़राम को भी डॉक्टर ने मृत होने की पुष्टि कर दी।
विज्ञापन

सितंबर में सेवानिवृत्त होते चुहड़राम :
एएसआई चुहड़राम पिछले 15 साल से थाना नारायणगढ़ में तैनात थे। उन्हें सितंबर माह में सेवानिवृत्त होना था। उनके पास दो लड़के व दो लड़कियां हैं। बुधवार को सिपाही प्रवीण ने उसे बोला था कि वह अपने ससुराल जाएगा। जाते हुए उसे भी उसके घर छोड़ देगा। ड्यूटी से जब वे लौट रहे थे तो हादसा हो गया। चुहड़राम की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

2007 में पुलिस में भर्ती हुआ था प्रवीण कुमार :
मृतक सिपाही प्रवीण कुमार 2007 में पुलिस विभाग मे भर्ती हुआ था। कुछ दिनों पहले ही वह नारायणगढ़ थाने में तैनात हुआ था। कुछ साल पहले ही उसकी शादी छछरौली निवासी युवती से हुई थी। प्रवीण कुमार के पास ढाई साल की बेटी है। बताया जा रहा है कि जल्द ही उसका प्रमोशन होने वाला था। हादसे में प्रवीण कुमार की मौत होने की सूचना पर परिजनों का रो-रोकर उनका बुरा हाल था।

वर्जन
पुलिस ने मामले में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ट्रैक्टर के नंबर के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- नवीन कुमार, एसएचओ, थाना साढौरा।
फोटो : 38 व 39
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed