फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Train running on Solan to Shimla track, Kalka section disrupted

Indian Railways: सोलन से शिमला ट्रैक पर चली ट्रेन, कालका सेक्शन बाधित

Thu, 20 Jul 2023 10:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 20 Jul 2023 10:29 AM IST
सार

अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि आम जनता की सुविधा के लिए बुधवार से शिमला-सोलन के बीच दोनों दिशाओं में 2 सामान्य और 2 एसएलआर श्रेणी कोच के नई विशेष ट्रेन नंबर 04512/04511 का संचालन शुरू किया गया है।

विज्ञापन
Train running on Solan to Shimla track, Kalka section disrupted
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व धरोहर रेल सेक्शन कालका-शिमला पर ट्रेनों का संचालन आरंभ हो गया है और वो भी सिर्फ सोलन से शिमला के बीच। कालका से सोलन तक रेल सेक्शन अभी भी बंद है। इस सेक्शन की रेल पटरी को बारिश की वजह से काफी नुकसान हुआ था।

विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि आम जनता की सुविधा के लिए बुधवार से शिमला-सोलन के बीच दोनों दिशाओं में 2 सामान्य और 2 एसएलआर श्रेणी कोच के नई विशेष ट्रेन नंबर 04512/04511 का संचालन शुरू किया गया है। मंडल रेल प्रबंधक मंदीप सिंह भटिया के तत्वावधान में इंजीनियरिंग विभाग के पूरे प्रयासों से रेलवे लाइन को शिमला और सोलन के बीच ट्रेन संचालन के लिए उपयुक्त घोषित किया गया। इस खंड पर आम जनता के लिए कोई परिवहन नहीं था। कालका की बजाय ट्रेन का निरीक्षण कंडाघाट और शिमला में किया जाएगा।
विज्ञापन


ये रहेगा ट्रेन का शेड्यूल
वहीं, ट्रेन के सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए इंजीनियरिंग विभाग इस रेल सेक्शन पर पेड़ों की कटाई पर नजर रख रहा है। ट्रेन शिमला से सुबह 8.15 बजे प्रस्थान कर 11.25 बजे सोलन पहुंचेगी और दोपहर 2.30 बजे सोलन से प्रस्थान कर शाम 5.25 बजे शिमला पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव दोनों दिशाओं में समर जिल, जतोग, तारा देवी, शोघी, कैथलीघाट, कनोह, कंडा घाट, सलोगरा में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed