अंबाला। ट्रेनों की लेटलतीफी पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार शाम को 200 दैनिक यात्री डेढ़ घंटे अंब अंदौरा-सहारनपुर एक्सप्रेस के इंतजार में खड़े रहे। इस वजह से यात्रियों में रोष नजर आया। उन्होंने इस पर नाराजगी जताते हुए स्टेशन अधीक्षक से बात की।
इसके बावजूद समस्या हल नहीं हुई। दैनिक यात्री मनोज, मुकेश, वरुण, अशोक, गोपाल और सतीश ने बताया कि वो नौकरी पेशा लोग हैं और इसी ट्रेन से वो अपने गांव से आवागमन करते हैं। तंदवाल स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव रेलवे ने पहले ही बंद कर दिया है, इसलिए मजबूरन बराड़ा स्टेशन पर उतरकर उन्हें वापस आना पड़ता है।