{"_id":"6699a26dc058599a140865e9","slug":"today-is-the-last-day-to-pay-fees-in-polytechnic-ambala-news-c-36-1-amb1003-126416-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पॉलीटेक्निक में फीस भरने का आज आखिरी दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पॉलीटेक्निक में फीस भरने का आज आखिरी दिन
विज्ञापन
शहर के राजकीय पॉलीटेक्निक में दाखिला लेते हुए अभ्यर्थी।
अंबाला सिटी। जिले के शिक्षण संस्थानों में दाखिला प्रक्रिया जारी है। शहर के राजकीय पॉलीटेक्निक और कल्पना चावला राजकीय महिला पॉलीटेक्निक में दाखिले चल रहे हैं। गुरुवार को दाखिला लेने के लिए आवेदक सुबह से शाम तक संस्थानों में पहुंचे।
संस्थानों में दाखिले के लिए भीड़ रही। इससे ब्रांच अनुसार दाखिले किए। इसके लिए शिक्षण संस्थानों में स्टाफ की ड्यूटी लगाई, जिससे कि आवेदकों को भी दाखिला लेने में दिक्कत न आए। गुरुवार तक राजकीय पॉलीटेक्निक में 8 कोर्स की 600 सीट में से 239 सीट भर चुकी हैं। इसी तरह कल्पना चावला राजकीय महिला पॉलीटेक्निक में 7 कोर्स में 384 सीट में से 160 सीट भर चुकी हैं। इसी तरह राजकीय आईटीआई में भी गुरुवार को तीसरी ऑनलाइन काउंसलिंग के तहत सीट आवंटित हुई। यह आवेदक 22 जुलाई तक आईटीआई में दाखिला ले सकेंगे।
पहली काउंसलिंग में दाखिले का अंतिम दिन
राजकीय पॉलीटेक्निक और कल्पना चावला राजकीय महिला पॉलीटेक्निक में पहली आनलाइन काउंसलिंग के तहत दाखिला लेने का शुक्रवार को अंतिम दिन होगा। बीते दिनों राजकीय पॉलीटेक्निक को 600 में से 523 और कल्पना चावला राजकीय महिला पॉलीटेक्निक में 384 सीट में से 235 सीट आवंटित हुई थी। राजकीय पॉलीटेक्निक के दाखिला नोडल अधिकारी धर्मवीर सैनी ने बताया कि जिन आवेदकों को पहली आनलाइन काउंसलिंग के तहत सीट आवंटित हुई थी, लेकिन उन आवेदकों ने 18 जुलाई तक दाखिला नहीं लिया है, ऐसे आवेदक 19 जुलाई शाम चार बजे तक सीट आवंटित होने वाले संबंधित संस्थान में दाखिला ले लें। अगर आवेदक 19 जुलाई शाम चार बजे तक आवंटित सीट पर दाखिला नहीं लेता तो उसकी सीट स्वयंत: रद्द हो जाएगी। वहीं, कल्पना चावला राजकीय महिला पॉलीटेक्निक के दाखिला नोडल अधिकारी डॉ. अश्वनी भारद्वाज ने बताया कि सीट आवंटित होने वाले आवेदक दाखिला लेने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। अंतिम दिन ज्यादा सीट भरने की संभावना है। पहली आनलाइन काउंसलिंग के तहत दाखिला लेने का शुक्रवार 19 जुलाई अंतिम दिन हैं।
विज्ञापन
आईटीआई में ऑनलाइन काउंसलिंग में सीट आवंटित
शहर की राजकीय आईटीआई में गुरुवार को तीसरी आनलाइन काउंसलिंग के अंतर्गत सीट आवंटित हुई। छावनी के मूलचंद राजकीय आईटीआई में तीसरी आनलाइन काउंसलिंग में 11 ट्रेड में 99 सीट आवंटित हुई। इसके साथ ही इन सीट के मुकाबले 4 आवेदकों ने दाखिला भी लिया। संस्थान में कुल 284 सीट हैं। दूसरी काउंसलिंग तक 84 दाखिले हो चुके थे और तीसरी काउंसलिंग में गुरुवार को ही चार दाखिले हुए।
संस्थान के ईएस अनुदेशक पवन कुमार ने बताया कि जिन आवेदकों को सीट आवंटित हुई है, वह 22 जुलाई तक ऑनलाइन दाखिला ले सकेंगे। अगर आवेदक 22 जुलाई तक दाखिला लेता है तो वह 23 जुलाई तक फीस जमा करा सकता है। अगर वह 23 जुलाई तक फीस जमा नहीं करवाता तो उसकी सीट स्वत: रद्द हो जाएगी।