फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Today is the last date for depositing fees in the third phase

तीसरे चरण में फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Today is the last date for depositing fees in the third phase
अंबाला सिटी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में चल रही दाखिला प्रक्रिया के लिए तीसरे चरण के दस्तावेज जांच की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। जिन छात्रों के दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, उनके पास फीस जमा करवाने का आठ नवंबर यानी सोमवार को आखिरी मौका है।
विज्ञापन

जो छात्र फीस जमा नहीं करवा सकेंगे, उन्हें फिर पांचवीं काउंसलिंग में ही भाग लेने का मौका मिलेगा। तीसरी काउंसलिंग में त्योहारों के कारण कम छात्रों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

बता दें कि आईटीआई में चौथे चरण की दाखिला प्रक्रिया भी 10 नवंबर को शुरू होगी। बुधवार को चौथे चरण के लिए खाली सीटों की सूची जारी की जाएगी। गौरतलब है कि अभी तक राजकीय आईटीआई में 60 प्रतिशत दाखिला प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। अब उम्मीद है कि आगे काउंसलिंग प्रक्रिया में सभी सीटें भर जाएंगी। इस संबंध में आईटीआई प्राचार्यों की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय आईटीआई अंबाला शहर के प्राचार्य भूपिंद्र सिंह सांगवान ने बताया तीन माह के केवल 590 रुपये लिए जाते हैं। जबकि महिला छात्राओं को तो केवल 545 रुपये ही जमा करवाने होते हैं। ऐसा इसलिए हैं क्योंकि महिला छात्राओं से ट्यूशन फीस नहीं ली जाती है। जो फीस ली जाती है उसमें 15 रुपये प्रति माह के हिसाब से 3 महीने के 45 रुपये ट्यूशन फीस, 120 रुपये बिल्डिंग फंड, 30 रुपये प्रति माह के हिसाब से 3 महीने के 90 रुपये स्टूडेंट फंड तो 300 रुपये सिक्योरिटी फंड इसके अलावा 10 रपये प्रमाण पत्र व 25 रुपये लाइब्रेरी फीस ली जाती है। इस दौरान महिला अभ्यर्थियों को फ्री में बस पास एवं 1 हजार रुपये की टूलकिट के लिए दिए जाते है और अन्य भी योजनाओं का लाभ मिलता है।

तीसरे चरण में 422 सीट की गई थी अलॉट
निदेशालय की ओर से जारी तीसरी काउंसलिंग प्रक्रिया में राजकीय आईटीआई अंबाला शहर की आईटीआई में 32 ट्रेड के लिए 422 सीट अलॉट की गई थी। इन्हीं 422 सीट पर दाखिला प्रक्रिया जारी थी। दीवाली व अन्य त्योहार होने के कारण इस बार की दाखिला प्रक्रिया में कम ही छात्रों ने भाग लिया। मगर, फिर भी उम्मीद जताई जा रही है तीसरे काउंसलिंग में 422 में से 200 के करीब सीट भर जाएंगी। बाकि आखिरी दिन तक क्या कुछ स्थिति रहती है इसकी जानकारी सोमवार को ही पता चलेगी।
- आईटीआई में दाखिले का यह रहेगा आगामी शेड्यूल
चौथा चरण-
चौथे चरण के लिए खाली सीटों की सूची जारी - 10 नवंबर
पोर्टल खोला जाएगा - 10 से 12 नवंबर
चौथी मेरिट सूची जारी - 15 नवंबर
दस्तावेजों की जांच - 15 से 17 नवंबर
फीस जमा करने की तिथि - 15 से 18 नवंबर
सीट अलॉटमेंट की सूचना जारी - 15 से 20 नवंबर
पांचवां चरण-
पांचवें चरण के लिए खाली सीटों की सूची जारी - 21 नवंबर
पोर्टल खोला जाएगा - 22 व 23 नवंबर
पांचवीं मेरिट सूची जारी - 24 नवंबर
दस्तावेजों की जांच - 24 से 25 नवंबर
फीस जमा करने की तिथि - 24 से 25 नवंबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed