फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Tired of domestic discord, swallowed poison, died

Ambala News: घरेलू कलह से तंग आकर गटका जहर, गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 02:51 AM IST
विज्ञापन
Tired of domestic discord, swallowed poison, died
नारायणगढ़। खेड़की जट्टान गांव के रहने वाले निवासी अमरजीत ने जहरीला पदार्थ गटक लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से उसकी नाजुक हालत के चलते चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। बताया जा रहा है घरेलू कलह अमरजीत ने जहरीला पदार्थ गटका था।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी ने पति की मौत का जिम्मेदार ससुराल पक्ष को ठहराया है। पुलिस ने पूजा देवी की शिकायत पर सास उर्मिला देवी, ससुर सही राम और देवर अजय कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पत्नी पूजा देवी ने बताया कि उसकी वर्ष 2013 में अमरजीत के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद 3 बच्चे भी हैं। दोनों मजदूरी करके अपना गुजर बसर कर रहे थे। सास, ससुर और देवर कई दिनों से छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करते रहते थे। ऐसे में परेशान होकर वह और उसका पति दो साल पहले परिवार से अलग रहने लगे थे। अलग रहने के बावजूद भी उसकी सास, ससुर और देवर उसे व उसके पति को तंग करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को भी तीनों ने उसके पति के साथ पानी की मोटर चलाने को लेकर झगड़ा किया था। वह खेत में मजदूरी करने चली गई थी। शाम को वापस लौटी तो देखा कि उसकी सास, ससुर और देवर उसके पति के साथ झगड़ रहे थे। इसी बात से आहत होकर पति अमरजीत सिंह ने जहर निगल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed