{"_id":"68d30360e3ce6c3d5f0ab314","slug":"three-masked-men-in-a-fortuner-attacked-two-youths-with-axes-ambala-news-c-36-1-sknl1017-150215-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: फॉर्च्यूनर में आए तीन नकाबपोशों ने दो युवकों पर किया गंडासी से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: फॉर्च्यूनर में आए तीन नकाबपोशों ने दो युवकों पर किया गंडासी से हमला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। सिटी अनाज मंडी के पास पुल से उतरते समय फार्च्यूनर कार सवार तीन नकाबपोश युवकों ने सोमवार की देर रात एक्टिवा सवार दो युवकों पर गंडासियों से हमला कर लिया। आरोपियों ने पहले तो दोनों युवकों की एक्टिवा पर पीछे से दो बार टक्कर मारी। युवकों के गिरते ही एक के बाद एक वार कर लहूलुहान कर दिया।
घायल रवि सेठी व संजीव कुमार को पुलिस व परिजनों की मदद से नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सदर थाना प्रभारी शंभु लाल ने बताया कि अभी आरोपियों की तलाश के लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
पुलिस को दी तहरीर में सेक्टर-10 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी रवि सेठी ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर है। 22 सितंबर को अपने मामा के लड़के डीडब्ल्यूएस कॉलोनी निवासी संजीव कुमार को झगड़े में लगी चोट का पता लगने पर सिटी के नागरिक अस्पताल में आया था। वह संजीव को प्राथमिक उपचार के बाद अपने साथ अग्रसेन चौक पार कर पुल से उतरने लगा तभी फॉर्च्यूनर कार ने एक्टिवा को पीछे से दो बार हिट किया। नीचे गिरने के बाद गाड़ी में से नकाबपोश तीन युवकों ने आते ही गंडासी से जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट में उन्हें काफी चोट आई। शोर मचाने के बाद हमलावरों के हाथों में हथियार देखकर कोई मदद के लिए नहीं आया। इस मारपीट में बाएं हाथ के अंगूठे पर गंडासी लगी व संजीव कुमार के दोनों हाथ पर गंडासी लगी।