फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Thousands of post office customers are deprived of digital facility

Ambala News: डिजिलट सुविधा से वंचित डाकखाने के हजारों उपभोक्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 06:44 AM IST
विज्ञापन
Thousands of post office customers are deprived of digital facility
मुख्यडाकघर में पैसे निकलवाने के लिए लाइन में खड़े लोग। संवाद
अंबाला। लोगों को अपनी मेहनत की कमाई व जमापूंजी को निकालने के लिए अंबाला छावनी के मुख्य डाकघर में धक्के खाने पड़ रहे हैं। बुजुर्ग हों या महिलाएं सभी घंटों लाइन में लगकर जमापूंजी को निकलवाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। यह परेशानी डाकघर में एटीएम कार्ड के खत्म होने से पैदा हुई है।
विज्ञापन

इसलिए एटीएम कार्ड के बिना ही लोगों को कभी चैक द्वारा तो कभी फार्म भरकर डाकघर में बने काउंटर के पास खड़े रहना पड़ रहा है। हैरानी की बात है कि चार माह बीत जाने के बाद भी डाकघर में नए एटीएम कार्ड नहीं आ पाए हैं और इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। हर बार उपभोक्ताओं को सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है कि एटीएम कार्ड एक या दो हफ्ते में आ जाएंगे, लेकिन डाकघर के हालात देखकर लगता है कि संबंधित अधिकारियों को उपभोक्ताओं की इस परेशानी से कोई लेना-देना नहीं है और वो मात्र खानापूर्ति की कार्रवाई तक सीमित नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

मई में हो गए थे एक्सपायर
डाकघर से प्राप्त जानकारी अनुसार मई माह में जो एटीएम कार्ड पड़े हुए थे, उनकी समय अवधि खत्म हो गई थी और वो एक्सपायर हो गए थे। इसलिए जून माह में इन पुराने एटीएम कार्ड को मुख्यालय भेज दिया गया ताकि नए एटीएम कार्ड बनकर आ सकें, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं डाकघर के अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में मुख्यालय स्तर पर कई बार पत्राचार किया जा चुका है, बावजूद इसके अभी तक डाकघर में एटीएम नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-3
मुख्य डाकघर में भाई का खाता खुलवाया था। लेकिन एटीएम कार्ड नहीं मिला। अब खुद ही डाकघर जाकर लाइन में लगना पड़ता है। इससे काफी परेशानी होती है। विभाग को समस्या का त्वरित समाधान करना चाहिए।
राजेश कुमार।
फोटो-4
मुख्य डाकघर में बुजुर्ग के नाम पर कुछ पैसा जमा करवाया था। इसकी राशि जमा खाते में आती है। इसलिए एटीएम कार्ड लेने के लिए जब डाकघर गए तो वहां से जवाब मिला कि एटीएम कार्ड पिछले चार माह से नहीं आए हैं।
मलकीयत सिंह।
वर्जन
पुराने एटीएम कार्ड की समय अवधि समाप्त हो गई थी, इसलिए जून माह में वो वापिस मुख्यालय भेज दिए थे। अभी तक नए एटीएम कार्ड नहीं आए हैं। इस संबंध में पत्राचार भी किया गया है।

कर्मो सैनी, उप पोस्टमास्टर, मुख्य डाकघर।

मुख्यडाकघर में पैसे निकलवाने के लिए लाइन में खड़े लोग। संवाद

मुख्यडाकघर में पैसे निकलवाने के लिए लाइन में खड़े लोग। संवाद

मुख्यडाकघर में पैसे निकलवाने के लिए लाइन में खड़े लोग। संवाद

मुख्यडाकघर में पैसे निकलवाने के लिए लाइन में खड़े लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed