{"_id":"66ba8376a12a71d63805c1e4","slug":"those-who-tied-up-a-woman-and-looted-her-were-arrested-ambala-news-c-36-1-sknl1017-127965-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: महिला को बांधकर लूटने वाले गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: महिला को बांधकर लूटने वाले गिरफ्तार
विज्ञापन
शेरपुर गांव के घर में घुसकर लूटपाट करने वाला आरोपी सिमरनजीत सिंह उर्फ सोनू
शहजादपुर (अंबाला)। शहजादपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में पहली अगस्त को गैस पाइप चेक करने के बहाने महिला से हाथ-पैर बांध लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को सीआईए शहजादपुर की टीम ने काबू कर लिया।
इनकी पहचान छावनी के डिफेंस कॉलोनी सेक्टर-सी निवासी सिमरनजीत सिंह उर्फ सोनू और लालड़ू की दप्पर कॉलोनी निवासी सलमान खान के रूप में हुई। आरोपियों से जेवरात, नगदी बरामद करने के बाद सोमवार कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। शातिर बदमाशों ने पहले तो बदमाश महिला सोनिया को गैस पाइप देखने की बात बोलकर दाखिल हुए थे।
पाइप देखने के बाद महिला से पूछा कि पति कहां है और कब तक आएंगे। चंद ही मिनटों में दोबारा युवकों ने घर में जबरन घुसकर महिला के हाथ, पांव बांध दिए और मुंह में कपड़ा डाल दिया। पहले हुए जेवर उतारने के अलावा घर को खंगालते हुए अन्य जेवरात व 20 हजार की नगदी ले उड़े।
विज्ञापन
शहजादपुर थाना पुलिस ने शिक्षा विभाग पंचकूला में बतौर क्लर्क कार्यरत पति संदीप की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पति का कहना था कि वह पहली अगस्त को वह अपने निजी काम से अंबाला गया था। दोपहर एक बजे पत्नी सोनिया का फोन आया कि घर पर दो युवक आए है। आधे घंटे बाद घर पहुंचा तो देखा कि पत्नी के साथ लूटपाट हो चुकी थी।