फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Those who speak are happy, the Guru's house echoes with the praises of Sat Shri Akal...

Ambala News: जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल... के जयकारों से गूंजे गुरु घर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Those who speak are happy, the Guru's house echoes with the praises of Sat Shri Akal...
अंबाला सिटी। श्री गुरु नानकदेव जी के 554वें प्रकाशोत्सव पर सिटी के सभी गुरु घरों में संगतों ने जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल... के जयकारों से गुरुद्वारों में पहुंचकर कर नतमस्तक किया। विभिन्न कथा वाचकों व रागी जत्थों ने शबद कीर्तन के माध्यम से गुरुओं की महिमा का गुणगान किया। सिटी के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब में चल रहा तीन दिवसीय कीर्तन समागम समारोह धूमधाम से संपन्न किया। वहीं सिटी के बादशाही बाग गुरुद्वारा साहिब में भी हजारों की संख्या में पहुंची संगतों ने गुरु पर्व धूमधाम से मनाया।
विज्ञापन

इस मौके हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी मेंबर स. तरविन्द्र पाल सिंह, खालसा हाई स्कूल उपाध्यक्ष मोहन सिंह, गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब मैनेजर प्रीतम सिंह आदि ने बताया कि श्री गुरु नानकदेव जी के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब व गुरुद्वारा श्री बादशाही बाग में कीर्तन दरबार सजाए गए। शाम छह से रात 11 बजे तक भव्य कीर्तन समागम का कार्यक्रम जारी रहा। इस कार्यक्रम में स. भाई प्रभलीन सिंह, स. भाई हरदीप सिंह, बीबी कमलजीत कौर, स. भाई मेहर सिंह, स. भाई हरिन्द्र सिंह, स. भाई मनजीत सिंह आदि द्वारा शब्द कीर्तन व कथाओं के माध्यम से संगतों को निहाल किया गया।
विज्ञापन


श्री गुरु नानकदेव जी के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब में हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी दुखभंजनी चैरिटेबल पॉलीक्लीनिक यूनिट के तत्वावधान में रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें रेडक्रॉस की टीम ने 60 यूनिट रक्त एकत्रित किया। वहीं आदेश अस्पताल की टीम ने स्वास्थ्य जांच शिविर में अनुभवी चिकित्सकों ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। स्वास्थ्य जांच शिविर में करीब 500 लोगों ने अपने स्वास्थ्य संबंधित जांच करवाई थी। मौके पर सेवादार सरदार तजिन्द्र पाल सिंह ने बताया कि 157 मरीजों ने जांच करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन



गुरुबाणी कंठ प्रतियोगिताओं में 125 बच्चों ने लिया भाग
गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब में यंगस्टर पगड़ी सेंटर की ओर से गुरुबाणी कंठ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें स. प्रदीप सिंह रिन्कू, कुलविन्द्र कौर, कमलप्रीत कौर, चरणजीत कौर, नवजोत कौर, अजिन्द्र पाल सिंह, मनप्रीत सिंह ने बच्चों से गुरुबाणी व गुरु श्री गुरुनानक देव जी के जीवन पर आधारित प्रश्न पूछे। प्रतियोगिता में करीब 125 बच्चों ने भाग लिया। इस मौके पर स. प्रदीप सिंह रिन्कू ने बताया कि इस मौके पर जरूरमंद बच्चों को दस्तारें भी निशुल्क बांटी गई।


गुरुद्वारा मंजी साहिब पर भी लगी सिख संगतों की लाइन
गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब में प्राचीन परंपरा के अनुसार बउली साहिब का भी विशेष महत्व माना गया है। जिसकी विशेषता यह है कि बउली साहिब से जल ग्रहण करने से संगतें रोग रहित हो जाती हैं। हजारों की संगतों ने बाउली साहिब से जल ग्रहण किया।



आज लगेगा स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर
गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर सिटी के तीन दिवसीय समागम के दौरान मंगलवार को गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब में रक्तदान शिविर का आयोजन हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी दुखभंजनी चैरिटेबल यूनिट के तत्वावधान में किया जाएगा। साथ ही निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। वहीं मोहन होम्यो क्लीनिक की ओर से भी एक निशुल्क होम्योपैथिक कैंप का आयोजन किया जाएगा। इन दोनों शिविरों में मरीजों को सभी दवाइयां निशुल्क दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed